12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यझारखंड बीजेपी में संकट: मरांडी, नीरा और सीपी सिंह में घमासान! भूपेंद्र...

झारखंड बीजेपी में संकट: मरांडी, नीरा और सीपी सिंह में घमासान! भूपेंद्र और के. लक्ष्मण पर्यवेक्षक नियुक्त

Published on

रांची

झारखंड में बीजेपी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भूपेंद्र यादव और डॉ. के. लक्ष्मण को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बीजेपी विधायक दल के नेता पद के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री नीरा यादव और सीपी सिंह मुख्य दावेदार हैं। पिछले वर्ष नवंबर में चुनाव परिणाम आने के बाद झारखंड बीजेपी विधायकों की ओर से अपना नेता नहीं चुना जा सका है, जिसके कारण कई संवैधानिक पदों पर नियुक्तियों में भी अड़चनें आ रही है।

झारखंड में बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के बाद अब बीजेपी संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और सांसद अरुण सिंह ने एक पत्र जारी कर दी।

वर्ष 2019 की अपेक्षा 2024 के चुनाव में बीजेपी को झटका
चुनाव परिणाम आने के बाद से ही बीजेपी विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की ओर से किसी एक नाम पर सहमति बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। वर्ष 2024 में संपन्न विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 22 सदस्य चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं। हालांकि वर्ष 2019 में बीजेपी विधायकों की संख्या 25 थी।

बाबूलाल-सीपी सिंह और नीरा यादव दावेदर!
इस पद के लिए तीन प्रमुख दावेदार हैंरू पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री नीरा यादव और वरिष्ठ नेता सीपी सिंह। तीनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेता के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। देखना होगा कि पर्यवेक्षक किसके नाम पर मुहर लगाते हैं। केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि जल्द से जल्द नेता प्रतिपक्ष का चुनाव हो जाए ताकि विधानसभा में प्रभावी ढंग से विपक्ष की भूमिका निभाई जा सके। पर्यवेक्षक सभी विधायकों से बातचीत करके सर्वसम्मति से किसी एक नाम पर फैसला लेने की कोशिश करेंगे।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...