9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, अक्षर पटेल ने लगाई छलांग,...

विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, अक्षर पटेल ने लगाई छलांग, आईसीसी की जारी की नई रैंकिंग

Published on

दुबई:

अफगानिस्तान के युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपने ही साथी मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। चैंपियंस ट्रॉफी में उमरजई ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। इसके अलावा, भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि विराट कोहली चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

रोहित शर्मा को हुआ नुकसान
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को रैंकिंग में दो स्थान का नुकसा हुआ है। रोहित तीसरे नंबर से 5वें पर पहुंच गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्होंने अच्छी शुरुआत दी है लेकिन अभी तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। रोहित अब 5वें स्थान पर हैं। विराट कोहली उनसे आगे चौथे नंबर पर आ गए हैं। विराट के 747 रेटिंग पॉइंट हैं तो रोहित 745 पर आ गए हैं। शुभमन गिल 791 के साथ पहले नंबर पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे और साउथ अफ्रीका के हेनरिच क्लासेन तीसरे नंबर पर हैं।

अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग
भारत के अक्षर पटेल ने भी ऑलराउंडर रैंकिंग में 17 पायदान की छलांग लगाकर 13वां स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 194 रेटिंग अंक हासिल किए। वह भारत के लिए 5वें नंबर पर लगातार रन बना रहे हैं। इसके साथ ही गेंदबाजी में भी कमाल किया है। इस चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक अक्षर ने 80 रन बनाने के साथ ही 5 बल्लेबाजों का शिकार भी किया है। रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर रैंकिंग में 9वें नंबर पर काबिज हैं।

कुलदीप तीसरे से छठे पर गिरे
गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने तीन पायदान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। वे श्रीलंका के महेश थीक्षाना और दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज के बाद तीसरे स्थान पर हैं। भारत के मोहम्मद शमी भी तीन पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कुलदीप यादव को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। वह तीसरे से छठे नंबर पर आ गए हैं। हालांकि इसके बाद भी वनडे रैंकिंग में भारत के नंबर एक बॉलर हैं।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...