12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्य'औरंगजेब प्रेम' में पहले सस्पेंड क्या अब गिरफ्तार होंगे सपा नेता अबू...

‘औरंगजेब प्रेम’ में पहले सस्पेंड क्या अब गिरफ्तार होंगे सपा नेता अबू आजमी, क्या है मुंबई पुलिस की तैयारी?

Published on

मुंबई

मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने के बाद विवादों में घिरे समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी विधानसभा से पूरे सत्र के लिए सस्पेंड हो चुके हैं। वह 26 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में अब भाग नहीं ले पाएंगे। औरंगजेब की तारीफ करने पर अबू आजमी बीजेपी और शिवसेना के निशाने पर हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी देते हुए कहा था कि जो भी छत्रपति शिवाजी और छत्रपति संभाजी का अपमान करेगा। उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में अबू आजमी के खिलाफ नौपाड़ा थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसे मरीन ड्राइव थाने में ट्रांसफर किया गया है। ऐसे में सवाल उठा रहा है कि क्या अबू आजमी औरंगजेब प्रेम अब अरेस्ट होंगे, हालांकि वे अपने बयान पर माफी भी मांग चुके हैं।

क्या है मुंबई पुलिस की तैयारी?
अबू आजमी मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल अबू आजमी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। पहले मामले की गहनता से जांच होगी और उसके बाद जरूरत पड़ने पर उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरीन ड्राइव पुलिस अबू आजमी को एक-दो दिनों में पूछताछ के लिए बुलाने वाली है। पुलिस ने आजमी के बयानों की क्लिप इकठ्ठा की गई है। अब पुलिस आज़मी के बयान की समीक्षा भी कर रही है। अबू आजमी ने पुलिस की जांच में सहयोग देने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जब भी उन्हें पुलिस स्टेशन बुलाया जाएगा, वह हाजिर होंगे। अबू आजमी के खिलाफ बीएनएस की 59/25 u/s 299, 302, 356(1), 356(2) में केस दर्ज हुआ है।

क्या बोले थे फडणवीस?
राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सदन में कहा था कि आज़मी को 100 फीसदी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसके बाद से अटकलें लग रही है कि देर सबेर अबू आजमी को जेल जाना पड़ सकता है, हालांकि पुलिस गिरफ्तारी से पहले तमाम सबूतों को जुटाने में लगी है। यह भी संभावना है कि जब पुलिस अबू आजमी को पूछताछ के लिए बुलाए उसी वक्त पर गिरफ्तार करने को लेकर फैसला करे। अबू आजमी जहां औरंगजेब मामले में उलझे हैं तो वहीं उनके बेटे फरहान के खिलाफ गोवा में केस दर्ज हुआ है। अबू आजमी को जब महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से औरंगजेब वाले बयान के लिए निलंबित किया गया था तब उन्होंने कहा था कि मेरा निलंबन सरकार की मनमानी है, मेरे और मेरे परिवार को जान का आज खतरा बना हुआ है। दो कानून चल रहे है महाराष्ट्र में, अगर महाराष्ट्र में लोकतंत्र ख़त्म हो चुका है तो सरकार जनता के साथ और जनता के चुने हुए प्रतिनिधि के साथ कुछ भी कर सकती है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...