12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यवक्फ बिल नहीं, सांप का बिल है... जुमे की नमाज के बाद...

वक्फ बिल नहीं, सांप का बिल है… जुमे की नमाज के बाद लखनऊ में मुस्लिमों का प्रदर्शन, गुस्से में मौलाना कल्बे जव्वाद

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रमजान के पहले जुमे की नमाज के बाद वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन हुआ है। शुक्रवार को बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में शिया मौलाना कल्बे जव्वाद ने नमाज के बाद अपने समर्थकों के साथ विरोध जताया। मौलाना ने इस कानून को मुस्लिम समुदाय के अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि वक्फ बिल में जो शर्तें लगाई गई हैं, वे सिर्फ मस्जिदों के लिए हैं, जबकि ऐसे नियम मंदिरों पर लागू नहीं होते।

मौलाना ने आरोप लगाया कि यह वक्फ संशोधन अधिनियम दरअसल मुस्लिमों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। मौलाना ने कहा कि अगर यह बिल सही है तो मंदिरों पर भी इसी तरह के कड़े नियम लगाए जाएं, और मंदिरों के लिए भी वक्फ नामा और कागजों की मांग की जाए। उन्होंने उदाहरण के तौर पर लक्ष्मीबाई अस्पताल में बने मंदिर और सरकारी जमीन पर बने मंदिरों का उल्लेख किया, जिनकी जांच होनी चाहिए।

कल्बे जव्वाद ने सांप के बिल से बराबरी की
कल्बे जव्वाद ने विरोध करते हुए नारा लगाया कि यह वक्फ बिल नहीं, सांप का बिल है। उनका कहना था कि वक्फ बिल कांग्रेस के द्वारा बोया गया बीज है, जिसे भाजपा ने पूरा करने का काम किया है।

कांग्रेस के नेताओं पर भी उन्होंने तीखा हमला करते हुए उन्हें गद्दार और मुसलमानों के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह बिल केवल उनके समर्थन से ही पास हो सकता है, जो सरकार के पिट्ठू बने हैं। मौलाना ने बिहार और तेलंगाना में इस बिल के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की अपील की है। वहीं 13 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन करने का एलान किया।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...