12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यPM मोदी की सुरक्षा में सिर्फ महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात, देश में...

PM मोदी की सुरक्षा में सिर्फ महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात, देश में पहली बार होगा, जानें कहां पर है यह कार्यक्रम?

Published on

अहमदाबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला दिवस पर हो रहे दौरे में ‘महिला शक्ति’ को लेकर गर्व का अनूठा क्षण दर्ज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला दिवस परकार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी। यह कार्यक्रम गुरुवार यानी आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी जिले में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस विशाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे उसकी सुरक्षा व्यवस्था की कमान केवल महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी। गुजरात सरकार के गृह मंत्री के अनुसार यह देश में यह पहली ऐसी पहल होगी।

कहां से कहां तक होगा सुरक्षा घेरा?
राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात पुलिस एक अनूठी पहल कर रही है। भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पूरी सुरक्षा व्यवस्था महिला पुलिसकर्मी ही संभालेंगी। इसमें नवसारी के वानसी बोरसी गांव में हेलीपैड पर उनके आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा शामिल है। सांघवी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों में आईपीएस अधिकारी एवं आरक्षी शामिल होंगी। प्रधानमंत्री शुक्रवार और शनिवार को गुजरात तथा केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जिस दौरान वह आठ मार्च को वानसी बोरसी गांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।

कितनी फोर्स की होगी तैनाती
सांघवी ने कहा कि 2,100 से अधिक आरक्षी, 187 उप-निरीक्षक, 61 पुलिस निरीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक, पांच पुलिस अधीक्षक, एक पुलिस महानिरीक्षक और अतिरिक्त डीजीपी रैंक की एक अधिकारी समेत सभी महिला पुलिसकर्मी उस दिन सुरक्षा संभालेंगी। मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी और गृह सचिव निपुणा तोरावाने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला दिवस पर दुनिया को एक मजबूत संदेश देगी और यह भी बताएगी कि गुजरात को एक सुरक्षित राज्य बनाने में महिलाएं किस तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा गुजरात दौरा होगा। वह इस महीने की शुरुआत में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के मौके पर गुजरात आए थे। पीएम मोदी ने गिर लायन सफारी और अनंत अंबानी के वनतारा का दौरा किया था।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...