15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यजामा मस्जिद नहीं हरिहर मंदिर है... शुक्रवार को वहां करेंगे यज्ञ, हिंदू...

जामा मस्जिद नहीं हरिहर मंदिर है… शुक्रवार को वहां करेंगे यज्ञ, हिंदू संगठन ने कहां- नमाज बंद करवाई जाए

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल में हिंदूवादी संगठन के लोग आज हरिहर मंदिर में यज्ञ करने पहुंचे। एसडीएम वंदना मिश्रा ने सभी को हरिहर मंदिर नहीं जाने दिया। गुस्साए देवभूमि मुक्ति आंदोलन के सदस्यों ने एसडीएम आफिस पर यज्ञ किया। वहीं अगले शुक्रवार को हरिहर मंदिर पहुंच कर यज्ञ करने का एलान किया है। साथ ही जामा मस्जिद में मुस्लिमों की नमाज बंद करने की मांग की है।

दिल्ली से आए देव मुक्ति आंदोलन कार्यकर्ता हरिहर मंदिर में यज्ञ करने के लिए आज संभल पहुंचे गए। मामले का पता स्थानीय प्रशासन को चला तो सभी को रास्ते में ही रोक दिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ऑफिस के गेट पर हवनकुंड रख कर यज्ञ किया। वहीं स्ट्रक्चर को जामा मस्जिद मानने से इनकार करते हुए उसे मंदिर बताया, साथ ही यज्ञ की अनुमति देने की मांग की। अनुमति न देने पर जामा मस्जिद में नमाज को बंद करने की मांग की।

हरिहर मंदिर में यज्ञ का एलान
एसडीएम आफिस पर यज्ञ कर सभी फिलहाल वापस लौट गए हैं। हालांकि अगले शुक्रवार को दोबारा संभल पहुंचकर हरिहर मंदिर में यज्ञ करने का एलान कर गए हैं। एसडीएम ने सभी को हिंदू महासभा का बताया है। उन्होंने ज्ञापन को पहुंचाने की बात कही है। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के लोगों ने अपने नाम सतीश अग्रवाल पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिंदू और गोपाल दत्त शर्मा आदि बताए।

मामले को लेकर एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि यह हिंदू महासभा के कुछ लोग थे। इनका यह कहना था कि विवादित स्थल पर जाएंगे, जहां हवन-पूजन करेंगे। इनसे कहा गया कि प्रकरण माननीय न्यायालय में आप अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने एक ज्ञापन दिया, इसके बाद वो वापस लौटा दिए गए है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...