16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य'औरंगजेब की कब्र क्यों बची है? JCB से उखाड़ फेंको' – मुगल...

‘औरंगजेब की कब्र क्यों बची है? JCB से उखाड़ फेंको’ – मुगल बादशाहों की महिमा पर बरसे BJP नेता उदयनराजे

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र की सियासत में मुगल बादशाह औरंगजेब और छत्रपति शिवाजी महाराज एक बार फिर सुर्खियों में है. मुगल बादशाहों की महिमा को लेकर बीजेपी सांसद उदयनराजे भोसले भड़क गए. उन्होंने औरंगजेब को लुटेरा और चोर तक कह दिया. साथ ही सरकार से महापुरुषों के बार में अनुचित बयान देने वालों के खिलाफ विशेष कानून पारित करने का आग्रह किया.

मीडिया से बातचीत के दौरान उदयनराजे भोसले ने कहा कि औरंगजेब की महिमा नहीं होनी चाहिए. क्योंकि वह चोर था, जो इस देश को लूटने आया था. तो ऐसे में उसका महिमा क्यों की जा रही? उदयनराजे ने आगे कहा, “जो लोग औरंगजेब की कब्र पर जाकर दर्शन करते हैं, शायद उनके वो खानदान वाले है. क्या अगर ऐसा है तो वे लोग उस कब्र को अपने घर लेकर जाएं. यहां हिंदू-मुस्लिम का सवाल नहीं है, औरंगजेब की कब्र जेसीबी (JCB) से उखाड़ दो”.

उदयनराजे ने साथ ही सरकार से आग्रह किया कि महापुरुषों के बार में अनुचित बयान देने वालों के खिलाफ विशेष कानून पारित करें. ताकि छत्रपति शिवाजी महाराज पर गलत तरीके से कोई भी बयान देने की हिम्मत ना करे. मुंबई मे चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान एक नॉन-बेलेबल (गैर-जमानती) कानून पारित किया जाना चाहिए. यदि कोई पदाधिकारी ऐसा बयान देता है, तो उसे तुरंत निलंबित कर दिया जाना चाहिए.

साथ ही, उदयनराजे ने सरकार से यह भी कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का आधिकारिक इतिहास सार्वजनिक किया जाए, ताकि ऐसे विवाद उठने की कोई संभावना न हो. बता दें कि औरंगजेब-शिवाजी पर दिए गए बयान को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने निलंबित कर दिया. जिसपर अबू ने सफाई देते हुए निलंबन रद्द करने का आग्रह किया.

 

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...