16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यझारखंड में NTPC के DGM की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा...

झारखंड में NTPC के DGM की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Published on

रांची

झारखंड में एनटीपीसी कोयला परियोजना केरेडारी के डीजीएम कुमार गौरव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। कुमार गौरव कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे। उनकी हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह हजारीबाग स्थित कुमार गौरव अपने घर से अपने कार्यालय जाने के लिए कंपनी के वाहन से रवाना हुए थे। इसी दौरान कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक के पास बाइक से अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक करते हुए उन पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने के बाद कुमार गौरव को आनन फानन में उन्हें आरोग्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। बताया जाता है कि कुमार गौरव नालंदा बिहार के रहने वाले थे। एनटीपीसी पदाधिकारी की हत्या के बाद प्रशासन पर भी बड़ा सवाल है। इससे पहले भी आउटसोर्सिंग कंपनी के जीएम की हत्या लेवी के लिए अपराधी द्वारा की जा चुकी है। इसके तार भी लेवी से ही जोड़कर देखे जा रहे हैं। क्योंकि कुमार गौरव पर ही कोयला डिस्पैच की जिम्मेदारी थी।

एक अन्य मामले में रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सामने अपराधियों ने कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा को गोली माकर जख्मी कर दिया गया। कोयला कारोबारी के साथ साथ चालक को भी हाथ में गोली लगी है। विपिन को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, चालक को गोली छूते हुए निकल गई इस वजह से उसे भर्ती नहीं किया गया है।

कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा को गोली मारने के बाद सोशल साइट पर अमन साहु गैंग के मंयक सिंह ने एक पोस्ट कर घटना के जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इस बार विपिन बच गया, लेकिन अगली बार नहीं बचेगा। विपिन के साथ जो भी काम कर रहा है वह दूर हो जाए नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा। अमन साहु के द्वारा विपिन मिश्रा से लगातार रंगदारी की मांग की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि रंगदारी नहीं देने और अमन की बात नहीं मानने से इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...