16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य'रात में सो नहीं पा रही, पता नहीं क्यों इस चक्कर में...

‘रात में सो नहीं पा रही, पता नहीं क्यों इस चक्कर में पड़ी…’, कोर्ट में रो पड़ी रान्या राव

Published on

नई दिल्ली

कन्नड एक्ट्रेस रान्या राव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उस पर गोल्ड स्मगलिंग के गंभीर आरोप लगे हैं, तीन दिन की DRI कस्टडी में भी भेज दिया गया है। अब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब एक्ट्रेस को कोर्ट में पेश किया गया था, वो फूट-फूट कर रोने लगी, वो खुद से ही सवाल कर रही थी कि आखिर क्यों इस सब चक्कर में फंस गई।

रान्या राव ने कोर्ट में अपने वकीलों से कहा कि मैं अब बस सोचती रहती हूं कि इस सब में कैसे फंस गई। मैं रोज बस उस एयरपोर्ट वाले दिन को याद करती रहती हूं। मुझे रात में अब नींद नहीं आती है, मुझे मेंटल ट्रॉमा हो चुका है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान भी कई मौकों पर रान्या रो पड़ी थी, वो सवालों के जवाब नहीं दे पा रही थी।

अब जानकारी के लिए बता दें कि 3 मार्च को रान्या को गिरफ्तार किया गया था। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उसे Directorate of Revenue Intelligence (DRI) की टीम ने पकड़ा था। उसने काफी चालाकी से बचने की कोशिश की थी, लेकिन अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। अभी के लिए जांच एजेंसी को लग रहा है कि रान्या राव से और पूछताछ करने की जरूरत है, यहां तक माना जा रहा है कि यह एक बड़ी साजिश हो सकती है।

बड़ी बात यह है कि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भी माना है कि यह एक बड़ा सिंडिकेट हो सकता है। डीआरआई की जांच के बाद कोर्ट ने कहा है कि रान्या ने क्रेप बैंडेज बांधकर गोल्ड स्मगल करने की कोशिश की है। जांच एजेंसी ने भी जो दस्तावेज कोर्ट में दिए हैं, उनमें बताया गया है कि 12.56 करोड़ के सोने की तस्करी की जा रही थी, 4.83 करोड़ की क्सटम ड्यूटी बचाने की कोशिश थी।

डीआरआई ने ही अपनी जांच में यह खुलासा भी किया है कि रान्या राव इससे पहले 27 बार दुबई जा चुकी है, यह ट्रिप भी सिर्फ 6 महीने के भीतर हुई हैं। पूछताछ में रान्या ने कहा है कि वो दुबई में रीयल स्टेट सेक्टर में फ्रीलेंसर का काम करती है। उसने 17 गोल्ड के पीस स्मगल करने के आरोप को भी मान लिया है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...