15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य'चारों वेद कब पढाओगे?' मुस्लिम विधायक ने वैदिक शिक्षा पर जताई चिंता,...

‘चारों वेद कब पढाओगे?’ मुस्लिम विधायक ने वैदिक शिक्षा पर जताई चिंता, जानें क्यों पूछा भजनलाल सरकार से यह सवाल

Published on

जयपुर

राजस्थान के एक मुस्लिम विधायक ने वैदिक शिक्षा को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं। डीडवाना से निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने विधानसभा में सवाल लगाकर पूछा है कि वैदिक शिक्षा को लेकर सरकार की क्या योजना है। वर्तमान में वैदिक शिक्षा के तहत केवल यजुर्वेद का अध्ययन कराया जाता है। खान ने पूछा कि क्या सरकार यजुर्वेद के साथ ऋग्वेद, सामवेद और अथर्ववेद का अध्ययन कराने का भी विचार रखती है। इस शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सिर्फ एक लाइन का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह नीतिगत प्रश्न है, इस पर विचार करेंगे।

वेदों से जुड़ा सवाल पूछने पर मिली तारीफ
एक मुस्लिम विधायक द्वारा वेदों के अध्ययन से जुड़ा सवाल पूछने पर यूनुस खान को काफी तारीफें मिल रही है। राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष शास्त्री कौशलेन्द्र दास ने कहा कि मुस्लिम विधायक ने वैदिक शिक्षा का संरक्षण किया, यह स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि वेद मानव जाति के पुरातनतम ग्रंथ हैं, जो धर्म के प्रतिपादक हैं। ये सनातन धर्म के मूल हैं। इनको सुरक्षित रखना समाज और सरकार का दायित्व है। अच्छी बात है कि मुस्लिम विधायक यूनुस खान वैदिक शिक्षा के संरक्षण के प्रति सचेत हैं। इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

जनेऊ उतारने पर विरोध जताया था यूनुस खान ने
ऐसा पहली बार नहीं है जब मुस्लिम विधायक यूनुस खान ने हिंदुओं की धार्मिक आस्था से जुड़े मुद्दे पर बात की है। पूर्व में जब एक प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान ब्राह्मण अभ्यर्थियों के जनेऊ उतारने का मामला सामने आया था। तब भी यूनुस खान ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए सरकार को पत्र लिखा था। उन्होंने विधानसभा में भी सवाल उठाए कि किन नियमों के तहत अभ्यर्थियों के जनेऊ उतारे गए।

संस्कृत में शपथ लेकर चौंका चुके हैं यूनुस खान
विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राजस्थान विधानसभा में सभी सदस्य विधायक के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हैं। अधिकतर विधायक हिंदी में शपथ लेते हैं और कुछ विधायक संस्कृत में शपथ लेते हैं। मुस्लिम विधायक होने के बावजूद यूनुस खान ने संस्कृत में शपथ लेकर सबको चौंका दिया था। यूनुस खान की तरह कुछ और विधायकों ने भी संस्कृत में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी लेकिन यूनुस खान के संस्कृत में शपथ लेने की चर्चाएं ज्यादा रही।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...