15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यचूहे जिसका अनाज खाते हैं, उसी के घर में छेद करते हैं......

चूहे जिसका अनाज खाते हैं, उसी के घर में छेद करते हैं… योगी ने किस पर साधा निशाना? महाकुंभ, संभल पर भी गरजे

Published on

लखनऊ

योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने दंगाइयों को लेकर बड़ा बयान दिया। योगी ने कहा कि ये ऐसे चूहे हैं, जो जिस घर का अनाज खाते हैं, उसी के घर में छेद करते हैं। यह ऐसे चूहे हैं, जो नींव को कमजोर करते हैं। ऐसों को सबक सिखाना जरूरी है। होली त्योहार को लेकर संभल सीओ की ओर से दिए गए बयान का भी योगी आदित्यनाथ ने समर्थन किया।

शनिवार को योगी आदित्यनाथ से जब औरंगजेब पर सपा नेता अबू आजमी द्वारा दिए गए बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कोई जब औरंगजेब को अपना आदर्श मानता है, तो मैं मानता हूं, वह मानसिक रूप से विकृत आदमी है। कोई सभ्य मुसलमान अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता है। औरंगजेब ने अपने पिता को कैद कर दिया था और एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाया था। पिता शाहजहां ने कहा था कि तुमसे तो अच्छे वो हिंदू हैं, जो श्राद्ध पक्ष में तर्पण करते हैं। औरंगजेब ने ज्ञानवापी मस्जिद, कृष्ण जन्मभूमि को तोड़ा था और लाखों हिंदूओं का कत्लेआम किया था। अबू आजमी को लेकर योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भेजिए हम ठीक से इलाज कर देंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भारत के महापुरुषों और भारत की परंपरा को नहीं मानते हैं, वो ऐसे लोग विकास में बैरियर हैं। ये लोग अर्थव्यवस्था के विकास में सबसे बड़े बैरियर हैं। यह दंगा कराकर अर्थव्यवस्था को खत्म कर देंगे। यह दंगा कराएं, उससे पहले इनका इलाज जरूरी है।

योगी आदित्यनाथ से जब मंदिर बनाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मंदिर बनाना सरकार की प्राथमिकता नहीं है, लेकिन जनता की आस्था के लिए मंदिर बनाना सरकार का काम है। आज सरकार विकास के बारे में सोच रही है। ताली दोनों हाथ से बजती है। एक हाथ से नहीं है।

महाकुंभ का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे धर्म के जरिए यूपी की अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिला है। योगी ने कहा कि महाकुंभ से इकोनॉमी को करीब 3.5 लाख करोड़ का फायदा हुआ है। महाकुंभ भगदड़ को योगी आदित्यनाथ ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। योगी ने कहा कि ऐसी घटनाएं हमारे लिए सीख है। योगी ने कहा कि मैं घायल लोगों से अस्पताल में मिलने गया था। बंगाल की रहने वाली महिला से पूछा कि आप स्नान नहीं कर पाईं, तो उसने बताया कि वह स्नान कर चुकी थीं, वह अखाड़ों के अमृत स्नान को देखने के लिए रुक गई और चपेट में आकर घायल हो गई।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...