11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य'11 साल में मोदी ने छोटे नहीं, 11 बड़े झूठ बोले', कांग्रेस...

’11 साल में मोदी ने छोटे नहीं, 11 बड़े झूठ बोले’, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

Published on

कलबुर्गी (कर्नाटक):

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश से ‘झूठ’ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने 11 साल के अपने कार्यकाल के दौरान 11 बड़े झूठ बोले हैं। जेवरगी में कल्याण पथ परियोजना की शुरुआत के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने मोदी पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। इस परियोजना का मकसद कल्याण कर्नाटक के 38 ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों में 1,166 किलोमीटर सड़क बनाना है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अनुरूप तैयार की गई इस परियोजना पर 1,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

’11 साल में मोदी ने छोटे नहीं, 11 बड़े झूठ बोले’
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 11 साल में मोदी ने छोटे नहीं, 11 बड़े झूठ बोले हैं। पहला झूठ विदेश से काला धन लाना और लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये डालना है। दूसरा झूठ हर साल दो करोड़ नौकरियां पैदा करना है। लेकिन मुझे अब भी नहीं पता कि हमारे युवा उनका समर्थन क्यों करते हैं? क्या वे जाति, धर्म या आचरण के आधार पर ऐसा करते हैं, मुझे समझ में नहीं आता। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि लोग कांग्रेस पार्टी के नेताओं का समर्थन क्यों नहीं करते, जिसके नेताओं ने अपना जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित कर दिया, अपने प्राणों की आहुति दे दी और देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।

‘2022 तक गंगा की सफाई का दावा’
खरगे ने आरोप लगाया कि तीसरा झूठ, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने का वादा, जो वास्तव में 40-50 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। चौथा, 2022 तक गंगा की सफाई का दावा। पांचवां, ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत विनिर्माण क्षेत्र में लाखों नौकरियां पैदा करना। छठा, 2022 तक सभी भारतीयों के लिए पक्के मकान उपलब्ध कराना और सातवां, किसानों की आय दोगुनी करना।

मोदी पर करारा हमला
उन्होंने कहा कि किसी को झूठ नहीं बोलना चाहिए, अगर आप झूठ बोलेंगे तो लोग आप पर भरोसा नहीं करेंगे। राज्यसभा के पिछले चुनाव समेत 12 चुनावों में मैंने कभी झूठे वादे नहीं किए, मैंने हमेशा कहा है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा और अपने प्रदर्शन से अच्छे नतीजे हासिल करने की कोशिश करूंगा… वह (मोदी) झूठ बोलते हैं, उनकी बात मत सुनिए, अगर आप सुनेंगे तो आपको नुकसान होगा। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद थे।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...