11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यये क्या! चिराग ने तेजस्वी के सुर में सुर मिला दिया, मोदी...

ये क्या! चिराग ने तेजस्वी के सुर में सुर मिला दिया, मोदी के ‘हनुमान’ से नीतीश को फिर खतरा?

Published on

पटना:

बिहार में चुनाव से पहले तेजस्वी यादव और चिराग पासवान साथ दिख रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी से अलग कर देंगे। तेजस्वी यादव ने भी पहले ही ऐसा ही वादा किया है। दोनों नेताओं का मानना है कि ताड़ी एक प्राकृतिक पेय है और इसे शराब नहीं मानना चाहिए। इससे पासी समाज को फायदा होगा, जिनकी आजीविका ताड़ी से जुड़ी है। चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है, लेकिन जनता ही तय करेगी कि कौन जीतेगा।

चिराग ने किया तेजस्वी का समर्थन!
विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में नया समीकरण बनता दिख रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के ताड़ी पर दिए गए बयान का समर्थन किया है। हाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने कहा, कि तेजस्वी यादव ने क्या कहा, उन्हें नहीं पता। लेकिन अगर बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की सरकार बनती है, तो लोजपा रामविलास ताड़ी को शराबबंदी कानून से अलग करेगा।

ताड़ी पर चिराग-तेजस्वी के सुर एक
चिराग पासवान ने आगे कहा कि वो ताड़ी उतारने और बेचने के लिए कानून बनाएंगे। क्योंकि यह पूरी तरह से प्राकृतिक है। इसलिए इसे अल्कोहल की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। चिराग पासवान ने इस बात पर भी जोर दिया कि एक खास जाति के लोग पीढ़ियों से ताड़ी के काम से जुड़े हैं और वे हमेशा इस मुद्दे को उठाते रहे हैं।

प्रशांत किशोर पर भी चिराग का अलग स्टैंड!
चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के राघोपुर से चुनाव लड़ने के फैसले पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए हर कोई आजाद है और वो कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। लेकिन आखिर में जनता तय करती है कि उनका विधायक या सांसद कौन बनेगा?

तेजस्वी यादव पहले ही ताड़ी से बैन हटाने का कर चुके वादा
तेजस्वी यादव पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो ताड़ी पर से प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। उनका कहना है कि ताड़ी बेचने-पीने की व्यवस्था 2016 से पहले जैसी हो जाएगी। इससे पासी समाज, जिसकी आबादी राज्य में लगभग 2 प्रतिशत है और जिनकी आजीविका ताड़ी पर निर्भर है, को फायदा होगा। तेजस्वी यादव ने ताड़ी को एक प्राकृतिक उत्पाद बताया है।

शराबबंदी कानून पर भी तेजस्वी ने उठाए हैं सवाल
तेजस्वी यादव ने शराबबंदी कानून पर भी सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि यह कानून अपने उद्देश्य से भटक गया है और विफल साबित हुआ है। उन्होंने पटना हाई कोर्ट की हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि शराबबंदी लागू होने के बाद अगस्त 2024 तक 12,79,387 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 99 प्रतिशत लोग अति पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति-जनजाति से हैं। तेजस्वी यादव के अनुसार, इस कानून के तहत रोजाना 426 लोग गिरफ्तार हो रहे हैं। उन्होंने जहरीली शराब से हुई 2000 मौतों का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार ने अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...