9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ से 860 लोग लापता, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले- CM योगी...

महाकुंभ से 860 लोग लापता, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले- CM योगी दुनिया को अब तो काला सच बता दीजिए

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में आयोजित दिव्य और भव्य महाकुंभ 2025 का समापन हो गया है। इस महाकुंभ में देश विदेश से आये 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। इसी बीच नगीना से सांसद व भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोल दिया है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने में व्यस्त है। आज भी 869 लोग लापता है। साथ ही सीएम योगी से महाकुंभ का काला सच दुनिया को बताने की मांग की है।

नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार आज भी 869 लोग लापता हैं। ये सिर्फ आंकड़े नहीं बल्कि कई जिंदगियों के अस्तित्व का सवाल है। सांसद ने कहा कि कहीं कोई गुमशुदगी के पोस्टर बांट रहा है, तो कहीं इनामी घोषणाएं लगाई जा रही हैं। कई परिवार दिन-रात आंसू बहाते हुए अपने परिजनों की तलाश में भटक रहे हैं।

बिछड़ों की तलाश कौन करेगा
चंद्र शेखर आजाद ने कहा कि महाकुंभ समाप्त होते ही सीएम योगी की सरकार ने खोया-पाया केंद्र बंद कर दिया है और अपनी पीठ थपथपाते हुए आगे बढ़ गई है। हालांकि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनकी पीड़ा अनसुनी रह गई है। बिछड़े हुए लोगों की तलाश कौन करेगा?

महाकुंभ का काला सच
भीम आर्मी चीफ ने निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने में व्यस्त है। कुप्रबंधन, अव्यवस्था और बदइंतजामी के कारण सैकड़ों लोग अपने परिवारों से बिछड़ गए है, लेकिन सच को स्वीकार करने के बजाय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफियाओं की सक्सेस स्टोरी सुनाने में लगे हैं।

चंद्र शेखर ने आगे कहा कि जब अधिकारियों की सड़क छाप भाषा को शाबाशी देने का समय है, तब इन परिवारों की व्यथा सुनने वाला कोई नहीं है। इसके साथ ही नगीना सांसद ने सीएम योगी से मांग की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अब तो इस त्रासदी का संज्ञान लीजिए और दुनिया को महाकुंभ का काला सच बता दीजिए।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...