9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य'बकवास मत करो, कोई ऑफर नहीं!' नीतीश संग गठबंधन के सवाल पर...

‘बकवास मत करो, कोई ऑफर नहीं!’ नीतीश संग गठबंधन के सवाल पर भड़के तेजस्वी यादव

Published on

नई दिल्ली,

बिहार में शिक्षक बहाली और आरक्षण को लेकर सियासी घमासान जारी है. राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) द्वारा महागठबंधन सरकार के दौरान बिहार में बढ़ाई गई 65% आरक्षण सीमा को लागू किए जाने को लेकर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम के बाद आरजेडी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या वह फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन कर सकते हैं? सवाल सुनते ही तेजस्वी भड़क गए. तेजस्वी ने कहा, ‘हम गठबंधन क्यों करेंगे? मुद्दे से ध्यान भटकाने की प्रयास मत करिए. किसी को कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है. मेरे और आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के अलावा गठबंधन पर बयान देने के लिए कोई भी अधिकृत नहीं है’.

तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी के साथ गठबंधन को लेकर कोई भी निर्णय सिर्फ लालू जी और मैं ले सकता हूं. नीतीश पर तंज कसते हुए तेजस्वी बोले- वह अब पहले जैसे नहीं रहे, सभाओं में उनकी भाषा से ये साफ स्पष्ट हो रहा है. तेजस्वी ने बीजेपी पर बिहार में आरक्षण विरोधी एजेंडा चलाने का भी आरोप लगाया. यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट में जब आरक्षण से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई होती है तो बिहार सरकार के वकील मजबूत से अपना पक्ष नहीं रखती.

तेजस्वी ने मांग की है कि आरक्षण कानून को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल किया जाए. जिससे अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को नौकरी की सुरक्षा मिलेगी.बता दें कि तेजस्वी और नीतीश महागठबंन के तहत 2015 में पहली बार एक साथ आए थे. लेकिन, 2017 में नीतीश कुमार ने पाला बदला और बीजेपी का हाथ थाम लिया. फिर 2022 में नीतीश ने बीजेपी से नाता तोड़ा और तेजस्वी के साथ गठबंधन किया. नीतीश मुख्यमंत्री बने और तेजस्वी उप-मुख्यमंत्री. हालांकि, ये गठबंधन ज्यादा नहीं चला. नीतीश 2024 में तेजस्वी के साथ गठबंधन तोड़कर एनडीए के साथ चले गए.

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...