5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedभारत आ रहा है Elon Musk का Starlink इंटरनेट, SpaceX ने Airtel...

भारत आ रहा है Elon Musk का Starlink इंटरनेट, SpaceX ने Airtel के साथ मिलाया हाथ

Published on

नई दिल्ली,

Elon Musk का Starlink काफी समय से भारत आने की तैयारी में है. अब Starlink ने भारतीय टेलीकॉम जायंट Airtel के साथ पार्टनरशिप की है. इसके तहत Starlink satelitte इंटरनेट को भारत में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि अभी SpaceX को भारतीय अथॉरिटीज से लाइसेंस मिलना बाकी है. क्योंकि बिना लाइसेंस के कंपनी भारत में सर्विस नहीं दे सकती है. एयरटेल ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया है कि SpaceX के साथ कंपनी ने करार किया है.

भारत में Starlink आता है तो Airtel के ज़रिए यहां Starlink के इक्विपमेंट्स बेचे जा सकते हैं. इस पार्नटर्शिप से दोनों ही कंपनियों को फायदा होगा. क्योंकि एयरटेल Starlink का इंफ्रास्ट्रक्चर यूज़ कर पाएगा वहीं, Starlink के लिए भारत में एक्सपैंशन आसान हो जाएगा. एयरटेल के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा Starlink को भी मिलेगा.

ग़ौरतलब है कि Elon Musk का Starlink दुनिया भर में काफी पॉपुलर हो रहा है. ये ट्रेडिशनल फाइबर ऑप्टिक्स से अलग है, क्योंकि यहां इंटरनेट सैटेलाइट के ज़रिए डायरेक्ट मिलता है. इसके लिए छत पर कंपनी का एंटेना लगाना होता है जो Starlink के सैटेलाइट से कनेक्ट होता है. Starlink के सैटेलाइट दूसरे सैटेलाइट के मुकाबले काफी नीचे होते हैं और इस वजह से कनेक्टिविटी फास्ट रहती है. यहां तक उड़ते हुए जहाज़ में भी Starlink का इंटरनेट काफी तेजी से काम करता है.

Airtel के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन गोपाल वित्तल ने कहा है कि भारत में नेक्स्ट जेनेरेशन सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए SpaceX के साथ करना एक बड़ा माइलस्टोन की तरह है.एयरटेल हेड ने ये भी कहा कि ये कोलैबोरेशन भारत के रिमोट पार्ट में भी इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रोवाइड करने के लिहाज़ से बेहतरीन है. इससे रिमोट एरिया में भी वर्ल्ड क्लास हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मिलेगी.

SpaceX के प्रेसिडेंट Gwynne Shotwell ने Airtel और SpaceX की पार्टनर्शिप पर खुशी जताई है और कहा है कि भारत के लोगों के लिए Starlink ट्रांसफॉर्मेटिव इंपैक्ट लाएगा. उन्होंने कहा है कि Starlink दुनिया भर में बिज़नेस और ऑर्गानाइजेशन्स को भी कनेक्ट कर रहा है.

Starlink का क्या होगा फायदा?
Starlink भारत आने के बाद ज्यादा फायदा रिमोट एयिराज में होगा, क्योंकि वहां फाइबर ऑप्टिक्स नहीं पहुंच पाते हैं. जहां ऑलरेडी फाइबर इंटरनेट है वहां शुरुआत में Starlink का कोई खास मतलब नहीं रहेगा. क्योंकि फाइबर केबल के जरिए पहले से ही फास्ट इंटरनेट मिल रहा है.

Starlink भारत में कितने तरह की सर्विस लेकर आएगा ये भी देखना दिलचस्प होगा. क्योंकि अमेरिका में कंपनी के पास कई प्लान्स हैं. इनमे पोर्टेबल प्लान्स हैं जिसके तहत यूजर स्टारलिंक एंटेना लेकर कहीं भी घूम सकता है. ट्रैवल के दौरान गाड़ी की छत पर भी Starlink का इंटरनेट एंटेना लगा कर हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस पाई जा सकती है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...