19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकठोर रवैया, असहमति को दबाने का प्रयास... भारत पर क्यों भड़का पाकिस्तान,...

कठोर रवैया, असहमति को दबाने का प्रयास… भारत पर क्यों भड़का पाकिस्तान, जमकर उगला जहर

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर दो कश्मीरी अलगाववादी संगठनों पर भारत के लगाए गए प्रतिबंधों की निंदा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक दिन पहले कश्मीर के अलगाववादी हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक की अध्यक्षता वाली जम्मू और कश्मीर आवामी एक्शन कमेटी (AAC) और मौलाना मोहम्मद अब्बास अंसारी की अध्यक्षता वाली जम्मू और कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन (JKIM) को अगले पांच वर्षों के लिए “गैरकानूनी संगठन” घोषित किया है।

भारत विरोधी संगठनों पर लग रहा प्रतिबंध
पिछले साल भी भारत ने कई अलगाववादी दलों को गैरकानूनी संगठन घोषित किया था। इसके बाद कश्मीर में प्रतिबंधित समूहों की संख्या 14 हो गई है। ये सभी प्रतिबंधित समूह जम्मू और कश्मीर की एकता-अखंडता को तोड़ने वाली गतिविधियों में शामिल हैं। इनमें से सभी का नेतृत्व ऐसे लोगों के हाथों में है, जो जम्मू और कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते और अलगाववादी गतिविधियों में संलिप्त हैं।

पाकिस्तान ने भारत के फैसले की निंदा की
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, “पाकिस्तान भारतीय अधिकारियों द्वारा एएएम और जेकेआईएम को पांच साल की अवधि के लिए ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित करने के फैसले की निंदा करता है।” बयान में आगे कहा गया है, “एएएम का नेतृत्व एक प्रमुख राजनीतिक और धार्मिक नेता मीरवाइज उमर फारूक कर रहे हैं। जेकेआईएम की स्थापना एक अन्य राजनीतिक और धार्मिक नेता मौलाना मोहम्मद अब्बास अंसारी ने की थी, जो 2022 में अपने निधन तक इसके प्रमुख रहे।”

भारत पर भड़का पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय
बयान में कहा गया है कि हालिया फैसले से गैरकानूनी घोषित कश्मीरी राजनीतिक दलों और संगठनों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है। विदेश कार्यालय ने कहा, “विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाना जम्मू और कश्मीर में भारतीय अधिकारियों के कठोर रवैये का एक और उदाहरण है।” बयान में कहा गया है कि यह क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों को दबाने और असहमति को दबाने की इच्छा को दर्शाता है। बयान में कहा गया है कि यह लोकतांत्रिक मानदंडों और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून की घोर अवहेलना भी दर्शाता है।

पाकिस्तान ने सुरक्षा परिषद वाला राग अलापा
बयान के अंत में कहा गया, “भारत सरकार से कश्मीरी राजनीतिक दलों पर लगे प्रतिबंधों को हटाने, सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करने और जम्मू-कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को ईमानदारी से लागू करने का आग्रह किया जाता है।”

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...