12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयइंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात... ब्रिटेन से मिलने पहुंची दिल्ली, होटल में हुआ...

इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात… ब्रिटेन से मिलने पहुंची दिल्ली, होटल में हुआ रेप! अब क्या कह रही पुलिस

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक होटल में एक ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार ब्रिटिश महिला की आरोपी युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में अक्सर बातचीत होती थी। इसके बाद वह आरोपी से मिलने के यूके से दिल्ली आई थी।

महाराष्ट्र, गोवा में मना रही थी छुट्टी
दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने आरोपी कैलाश को रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके दोस्त वसीम पर पीड़ित ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला महाराष्ट्र और गोवा में छुट्टियां मना रही थी। इसके बाद उसने वहां से कैलाश को फोन किया और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। कैलाश ने कहा कि वह यात्रा नहीं कर सकता और उसने महिला को दिल्ली आने के लिए कहा।

महिपालपुर के होटल में किया रेप
महिला मंगलवार को दिल्ली पहुंची और महिपालपुर के एक होटल में रुकी। इसके बाद उसने कैलाश को फोन किया और वह अपने दोस्त वसीम के साथ होटल पहुंचा। उसने कथित तौर पर उस रात उसके साथ रेप किया। अगली सुबह महिला ने वसंत कुंज पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ब्रिटिश उच्चायोग को किया सूचित
दिशा-निर्देशों के अनुसार, पुलिस ने घटना के बारे में ब्रिटिश उच्चायोग को सूचित कर दिया है। उच्चायोग से यूके नागरिक की सहायता भी की जा रही है। जानकारी के अनुसार कैलाश एक प्राइवेट फर्म में काम करता है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे अंग्रेजी बोलने में दिक्कत होती थी और उससे बात करने के लिए उसे गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करना पड़ता था।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...