11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यझांसी में मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत, ससुरालवालों...

झांसी में मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

Published on

झांसी,

उत्तर प्रदेश के झांसी में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 20 साल की महिला और उसके एक साल के बेटे की जलकर मौत हो गई. पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला के पति, सास और ससुर को हिरासत में लिया गया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एसपी (ग्रामीण) गोपीनाथ सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जो कौशल कुशवाहा की पत्नी थी. शुरुआती जांच में परिवार ने दावा किया है कि पूजा खाना बनाते समय अचानक खुद पर और अपने बेटे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली.

घटना के समय घर के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे. पड़ोसियों ने जब घर से आग की लपटें उठती देखीं तो उन्होंने तत्काल परिवार और पुलिस को सूचना दी. जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक मां और बेटे दोनों की जलकर मौत हो चुकी थी.

पूजा की शादी चार साल पहले कौशल कुशवाहा से हुई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
मां और बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस इस मामले को आत्महत्या और घरेलू हिंसा दोनों नजरिए से देख रही है.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...