24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यपहाड़ियों को गाली देने वाले प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्री पद से दिया...

पहाड़ियों को गाली देने वाले प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, रोते हुए बोले- तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया बयान

Published on

देहरादून,

विधानसभा सत्र के दौरान विवादित बयान देने के बाद उत्तराखंड सरकार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना पद छोड़ने से पहले कहा कि उनके खिलाफ माहौल बनाया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वो भावुक भी हो गए.

फरवरी महीने में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों के साथ बहस में उन्होंने कहा था, ‘क्या यह राज्य पहाड़ियों के लिए बनाया गया है?” इस टिप्पणी से राज्य में आक्रोश फैल गया, और अलग-अलग संगठनों और राजनीतिक दलों ने उनके इस्तीफे की मांग की थी.

प्रेमचंद अग्रवाल राज्य सरकार में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री थे. उन्होंने इस विवाद के बाद भावुक होकर कहा कि उनके खिलाफ माहौल बनाया गया है. उन्होंने खुद को राज्य का आंदोलनकारी बताते हुए इस्तीफे की पेशकश की.

आज अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ‘उत्तराखंड के अलग राज्य के आंदोलन के लिए 1994 से लगातार आंदोलन किया था. राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रहा. तत्कालीन सरकार ने एनएसए लगाने की भी उन पर कोशिश की थी. हमेशा से राज्य के लिए लड़ाई लड़ी. उसके बाद इस तरह का माहौल मेरे विरुद्ध बनाया गया कि आज मुझे इस्तीफा देना पड़ रहा है.

बता दें कि अग्रवाल के उस बयान को लेकर प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का भी होली पर एक गाना वायरल हुआ जिसमें उनके बोल थे ‘मत मारो प्रेम लाल पिचकारी’ नरेंद्र सिंह नेगी ही वह शख्स है जिनके गाने की वजह से 2010 के दशक में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की सरकार हिल गई थी. बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने भी उन्हें तलब कर बयानों में संयम बरतने और उचित शब्दावली का प्रयोग करने की कड़ी हिदायत दी है.

 

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...