10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़दैनिक जीवन में भी सुरक्षा नियमों को अपनाएं— रंजन कुमार

दैनिक जीवन में भी सुरक्षा नियमों को अपनाएं— रंजन कुमार

Published on

— बीएचईएल में सुरक्षा पखवाड़ा का समापन

हरिद्वार।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार में 04 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित किए गए सुरक्षा पखवाड़ा का समापन सोमवार को समारोह के साथ हुआ। इस वर्ष के सुरक्षा पखवाड़े का विषय था “सुरक्षा और स्वास्थ्य–विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक”। समारोह के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि अपने संस्थान की प्रगति एवं विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए यह बेहद आवश्यक है कि हम सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को विशेष महत्व दें। उन्होंने कहा कि हमें दैनिक जीवन में भी सुरक्षा नियमों को अपनाना होगा, तभी हम बिना किसी दुर्घटना के स्वस्थ रहते हुए अपने उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे। महाप्रबंधक (डब्ल्यूईएंडएस, सीआईएक्स, एमएम, पीपीएक्स-बीओआई) जेके पुण्डीर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमें अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षा के प्रति सजग रहना होगा।

सुधीर कुमार सिंह, सुरक्षा अधिकारी, हीप तथा सुनील कुमार साहू, सुरक्षा अधिकारी, सीएफएफपी ने अपनी-अपनी इकाइयों में सुरक्षा एवं पर्यावरण से सम्बंधित कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उल्लेखनीय है कि सभी कर्मचारियों की सक्रियता से पिछले 7 सालों में हरिद्वार प्रभाग में कोई भी जीवन क्षति नहीं हुई है एवं दुर्घटनाओं की गम्भीरता में भी कमी आयी है। समारोह में सुरक्षा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, प्रमुख (एचएसई) हीप एके कटारिया, प्रमुख (एचएसई) सीएफएफपी नारायण कुमार, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...