11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यराजस्थान:BAP विधायक ने शराब के ठेके पर ताला जड़वाया, दे डाली आबकारी...

राजस्थान:BAP विधायक ने शराब के ठेके पर ताला जड़वाया, दे डाली आबकारी विभाग को चुनौती, जानें वजह

Published on

डूंगरपुर

राजस्थान के डूंगरपुर में शराब के ठेके को लेकर आसपुर विधायक और आबकारी अधिकारी एक दूसरे के आमने-सामने हो गए। इस दौरान गर्ल्स हॉस्टल के सामने शराब का ठेका होने पर रोष जताकर बीएपी पार्टी के विधायक उमेश डामोर ने शराब के ठेके पर ताला लगाकर वेल्डिंग करवा दी। इसके बाद यह सूचना आबकारी अधिकारी को लगी, तो उन्होंने खुद पहुंचकर ताला तुड़वाया। आबकारी अधिकारी ने कहा कि यह शराब का ठेका वैद्य है, इसे बंद नहीं किया जा सकता है।

शराब के ठेके पर ताला लगाकर वेल्डिंग करवाई
हैरान कर देने वाला यह मामला आसपुर विधानसभा के फूटी तलाई गांव का है, जहां गर्ल्स हॉस्टल के पास स्थित सरकारी ठेके पर आसपुर के विधायक उमेश डामोर ने सोमवार को ताला लगाकर वेल्डिंग करवा दी। उनका कहना था कि शराब का ठेका होने के कारण आए दिन झगड़ा और मारपीट की घटनाएं होती रहती है। जिससे गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं डर के माहौल में जी रही है। छात्राएं गर्ल्स हॉस्टल में नहीं रहना चाहती है। इसको बंद करने के लिए ग्रामीण कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन यह ठेका अभी भी चल रहा है। ग्रामीणों के इसी विरोध के चलते विधायक शराब के ठेके को बंद करवाने पहुंचे थे।

आबकारी अधिकारी ने खुद खुलवाया ताला
गांव के गर्ल्स हॉस्टल के समीप सरकारी ठेके को लेकर विधायक सोमवार को अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, जहां शराब के ठेके पर ताला लगाकर वेल्डिंग करवा दी। इसकी सूचना आबकारी अधिकारी को लगी, तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपनी मौजूदगी में शराब के ठेके का ताला तुड़वाया। उनका कहना है कि यह सरकारी ठेका वैद्य है, इसे बंद नहीं किया जा सकता है। इधर, विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर ठेका बंद नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...