11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यइश्क में बोर्ड एग्जाम छोड़ प्रेमी संग भागी नाबालिग, प्यार में नाकाम...

इश्क में बोर्ड एग्जाम छोड़ प्रेमी संग भागी नाबालिग, प्यार में नाकाम हुए तो मौत को गले लगाने का प्रयास, अब हुई ये हालत

Published on

खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने प्रेमी के साथ जहर खा लिया। दोनों हाईवे किनारे एक खेत में बेसुध हालत में मिले। उनको खंडवा जिला हॉस्पिटल में लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उनको एडमिट कर लिया है। छात्रा की हालत स्थिर है। वहीं, प्रेमी युवक को गंभीर हालत में आईसीयू में एडमिट है।

दरअसल, पूरा मामला थाना बोरेगांव चौकी क्षेत्र का है। वहीं, गंभीर रूप से युवक युवती पंधाना थाना क्षेत्र में मिले हैं। पंधाना में रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा को ग्राम भेरूखेड़ा के रहने वाले ढोल ताशे बजाने वाले युवक के साथ प्रेम हो गया। प्रेम ऐसा की लड़की ने साल भर जिस दसवीं बोर्ड एग्जाम की तैयारी की थी। बोर्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले ही वह प्रेमी के साथ महाशिवरात्रि के दिन 24 फरवरी को घर से भाग गई।

परिजनों ने पुलिस में की शिकायत
छात्रा के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन यह कहीं भी नहीं मिले। घर से भागने के दौरान लड़की ने अपने घर में रखी हुई काफी सारे पैसे भी अपने साथ खर्च करने के लिए ले गई। आखिरकार एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय तक घर से फरार रहने के बाद जब इन्हें कहीं आश्रय नहीं मिला तब इन दोनों ने मिलकर घर आने का फैसला किया।

प्रेमी जोड़े ने क्यों उठाया खौफनाक कदम
प्रेमी जोड़ा जब गांव पहुंचने से कुछ ही दूरी पर था तभी इन्हें कुछ ऐसा पता चला कि दोनों ने खौफनाक कदम उठाया। उनको पता चला कि युवक अजय के खिलाफ बोरगांव चौकी में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसे में इन दोनों को अपने आगे का जीवन और भी अंधकार में लगने लगा। लिहाजा दोनों ने मिलकर घर से कुछ ही दूरी पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

नाबालिक के परिजनों का युवक पर आरोप
नाबालिक लड़की के परिजनों का आरोप है आरोपी युवक अजय ने ही पहले खुद कीटनाशक पी फिर उसकी बेटी को भी कीटनाशक पिला दी। कीटनाशक पीने के दौरान उसकी बेटी को उल्टी हो गई जिससे नाबालिक लड़की को तो ज्यादा असर नहीं हुआ। लेकिन आरोपी युवक अजय काफी गंभीर हालत में है। हाईवे से गुजरने वाले लोगों ने जब इन्हें सड़क किनारे तड़पता देखा तो तत्काल डायल 100 को फोन कर सूचना दी। डायल हंड्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पैसे खत्म होने पर घर लौटने का बनाया प्लान
घरवालों की मर्जी के खिलाफ नाबालिक लड़की ने ढोल ताशे बजाने वाले युवक के साथ भाग कर विवाह करने का जो प्लान बनाया था वह प्लान फेल हो गया। लड़की घर से जो पैसे लेकर भागी थी वह पैसे भी होटल में ठहरने और खाना खाने में खर्च हो गए। ऐसे में ना तो युवक के पास कोई दूसरा आसरा था ना ही नाबालिक लड़की के पास। लिहाजा दोनों ने घर वापस आने का फैसला किया। लेकिन घर लौटने से पहले पता चला की पुलिस उनकी तलाश कर रही है। लिहाजा दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने नाबालिग लड़की का लिया बयान
बोरगांव चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने इस मामले की जांच 24 फरवरी से ही शुरू कर दी है जब से नाबालिक लड़की के परिजनों ने उसकी लड़की के गुमशुदा होने की शिकायत बोरगांव चौकी में की थी। परिजनों ने जिस लड़के के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसके बयान नहीं लिए जा सके। युवक को इंदौर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने नाबालिक लड़की का बयान ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...