11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभोपालमहिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति की मौत के बाद से...

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति की मौत के बाद से रह रही थी अकेले

Published on

भोपाल

राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान हेमा राजपूत के रूप में हुई है, जो प्राइवेट जॉब करती थी और अकेले रहती थी।

पंखे से लटककर की आत्महत्या
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1 बजे मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि हेमा ने अपने घर में पंखे से फांसी लगा ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पति की मौत के बाद अकेले रह रही थी हेमा
हेमा के परिवारवालों ने बताया कि तीन साल पहले सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से वह अकेले रह रही थी और मानसिक रूप से परेशान रहती थी। हालांकि, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस को मौके से हेमा का मोबाइल फोन मिला है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने के लिए परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...