6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यनौकरी के बदले जमीन घोटालाः राबड़ी देवी और तेज प्रताप से ईडी...

नौकरी के बदले जमीन घोटालाः राबड़ी देवी और तेज प्रताप से ईडी ने की पूछताछ, लालू प्रसाद यादव को भी किया गया है तलब

Published on

पटना

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कथित ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। ईडी ने मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद को भी तलब किया है।

राबड़ी देवी सुबह करीब साढ़े 10 बजे पटना के बैंक रोड स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं जिनका नाम भी इस मामले में आरोपी के तौर पर दर्ज है। एजेंसी के कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और नारेबाजी की।पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक तेज प्रताप यादव यादव अपराह्न से पहले के विधानसभा सत्र में शामिल होने के बाद ईडी कार्यालय पहुंचे।

लालू प्रसाद से भी जांच एजेंसी करेगी पूछताछ
सूत्रों ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को बुधवार को पटना में संघीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि मामले में सामने आए कुछ ‘‘अतिरिक्त तथ्यों’’ के कारण पूछताछ की आवश्यकता है। सूत्रों ने कहा कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत तीनों के बयान दर्ज किए जाने हैं।

जांच में सहयोग कर अपना कर्तव्य निभाया-मीसा भारती
अपनी मां के साथ ईडी कार्यालय पहुंचीं राजद सुप्रीमो की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती ने कहा- ‘ईडी ने मेरे परिवार के सदस्यों को बुलाया था। इसलिए, हमने जांच में सहयोग करके अपना कर्तव्य निभाया।’ पत्रकारों की ओर से पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए भारती ने आरोप लगाया,‘‘ईडी के सक्रिय होने के पीछे राजनीतिक मकसद हो सकता है। आखिरकार यह (नौकरी के बदले जमीन घोटाला) इतना पुराना मामला है।’ राजद नेता ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि जब भी कहीं चुनाव होने होते हैं, एजेंसियां इसी तरह काम करती हैं।’

ईडी दफ्तर के अंदर और बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में राजद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। ईडी दफ्तर के अंदर और बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस मामले में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...