6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यहार्वर्ड से आया नीतीश कुमार के लिए खास न्योता! बिहार के विकास...

हार्वर्ड से आया नीतीश कुमार के लिए खास न्योता! बिहार के विकास पर होगी चर्चा

Published on

पटना:

हार्वर्ड केनेडी स्कूल के कानून-नीति छात्र समूह और भारतीय छात्र समुदाय की ओर से ऑनलाइन चर्चा में शामिल होने के लिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया है। सीएम नीतीश कुमार से विशेष रूप से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने बिहार के छात्रों की ओर से चर्चा में शामिल होने का आग्रह किया गया है। ‘अगले दशक के लिये बिहार का विजन शिक्षित, समृद्ध और सक्षम’ विषय पर यह ऑनलाइन चर्चा आयोजित की जायेगी।

बिहार के विकास और उनके विजन पर होगी चर्चा
जदयू सांसद ने कहा कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में सीएम नीतीश कुमार से बिहार के विकास और उनके विजन पर चर्चा की जाएगी। संजय झा ने बताया कि इस चर्चा में अगले दस साल के लिए बिहार के विकास की दिशा और सीएम नीतीश का विजन प्रमुख मुद्दा होगा।

बिहार का बदलता स्वरूप एक महत्वपूर्ण केस स्टडी
आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री से कहा गया है कि उनके नेतृत्व में आज बिहार इमर्जिंग ग्रोथ का हब बन गया है। सुशासन, आर्थिक विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव ने राज्य की तस्वीर बदल दी है। बिहार का यह बदलता स्वरूप नीति निर्माताओं और वैश्विक विद्वानों के लिये एक महत्वपूर्ण केस स्टडी है।

अप्रैल में ऑनलाइन चर्चा में शामिल होने के लिए समय की मांग
यूनिवर्सिटी की ओर से आग्रह किया गया है कि आनेवाले दशक में बिहार की प्रगति को लेकर तैयार रोड मैप पर उनके विजन और मार्गदर्शन जानने के लिये वो सभी उत्सुक हैं। यह चर्चा छात्रों, संकाय और शोधकर्ताओं के लिए बिहार के विकास मॉडल, चुनौतियों और भविष्य की महत्वाकांक्षाओं को जानने-समझने के लिये उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी।आमंत्रण पत्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अप्रैल में ऑनलाइन चर्चा में शामिल होकर मार्गदर्शन देने के लिए समय की मांग की गयी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...