7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यUP : बेटी ने जीने का हक खो दिया, उसको फांसी हो......

UP : बेटी ने जीने का हक खो दिया, उसको फांसी हो… सौरभ सिंह हत्याकांड में आरोपी मुस्कान के मां-बाप की मांग

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ मेंमर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ कुमार सिंह के हत्याकांड ने हर किसी को दहला कर रख दिया है। सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर कर दी। मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ कुमार सिंह हत्याकांड में आरोपी मुस्कान रस्तोगी के मां-बाप ने बेटी के लिए फांसी की मांग की है। मुस्कान रस्तोगी की मां ने एक मीडिया चैनल से कहा कि जबसे सौरभ लंदन गया था, ये (मुस्कान रस्तोगी) अलग किराए पर रहती थी। शादी होने के बाद से ऐसे ही किराए पर दोनों रहते थे।

मां ने बताया कि बेटी मुस्कान अपने ससुराल और हमारे पास भी नहीं रहना चाहती थी। मां ने कहा, सौरभ बेटी मुस्कान से ब्लाइंड लव करता था। लड़की ही हमारी बत्तमीज थी। उन्होंने कहा कि किसी तरह से अलग हो गई फिर ऐसे (हत्याकांड) किया। सौरभ को भी आरोपी मुस्कान की मां ने अपने बच्चे जैसा बताया।

बेटी ने जीने का हक खो दिया: पिता
मां ने कहा कि उस बच्चे (सौरभ सिंह कुमार सिंह) को न्याय मिलना चाहिए। सौरभ ने मां-बाप को भी छोड़ दिया, उसके मां-बाप के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है, लेकिन मुस्कान के लिए उसने सब कुछ छोड़ दिया। वहीं मुस्कान के पिता ने कहा कि बेटी मुस्कान को फांसी होनी चाहिए, उसने जीने का हक खो दिया है। मां ने भी फांसी की मांग दोहराई। मां ने बताया कि सौरभ हर वक्त मुस्कान का सपोर्ट करता था। जब सौरभ लंदन जा रहा था तो बेटी मुस्कान को घर छोड़ने के लिए कहा था। हालांकि बेटी मुस्कान घर नहीं आई।

साहिल शुक्ला करा रहा था मुस्कान को नशा
मां ने बताया कि मुस्कान घर पर भी 12 बजे दोपहर तक सोती थी, उसे हमारी रोक-टोक भी पसंद नहीं थी। सौरभ लंदन में था तो मुस्कान का वजन 10 किलो कम हो गया था। इस पर हमें लगा सौरभ की याद में ऐसा हो रहा है। हमें क्या पता था, मुस्कान का प्रेमी साहिल शुक्ला उसे नशे करा रहा है।

सौरभ कुमार सिंह की हत्याकांड की कहानी
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ कुमार सिंह की हत्या कर दी और उसके शव के कई टुकड़े कर ड्रम में बंद कर सीमेंट भर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ब्रह्मपुरी इलाके में हुई इस घटना के संबंध में शव को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मर्चेंट नेवी में काम करता था सौरभ
अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक की पहचान सौरभ राजपूत (29) के रूप में हुई है और वह मर्चेंट नेवी में काम करता था। उन्होंने बताया कि सौरभ चार मार्च से लापता था। संदेह के आधार पर पुलिस ने राजपूत की पत्नी मुस्कान (27) और उसके प्रेमी साहिल (25) को हिरासत में लिया।

पति की हत्या कर प्रेमी के साथ घुमने चली गई
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने चार मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया। मुस्कान और उसके प्रेमी ने स्वीकार किया कि उन्होंने सौरभ के शव के टुकड़े किए और ड्रम में रखकर उसे सीमेंट से सील कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ छुट्टियां मनाने कहीं चली गई थी। उन्होंने बताया कि सौरभ और मुस्कान ने 2016 में प्रेम विवाह किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...