7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यऔरंगजेब आज प्रासंगिक नहीं.. आरएसएस ने इस बयान से दे दिए बड़े...

औरंगजेब आज प्रासंगिक नहीं.. आरएसएस ने इस बयान से दे दिए बड़े संदेश

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र में औरंगजेब पर मचे घमासान के बीच आरएसएस ने बुधवार को इस पर खुलकर अपनी बात रखी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नागपुर में हुई हिंसा की निंदा की। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा समाज के लिए हानिकारक है। यही नहीं संघ ने 17वीं सदी के मुगल बादशाह औरंगजेब को ‘अप्रासंगिक’ करार दिया। यह टिप्पणी आरएसएस के मुख्य प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने संघ की आगामी तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैठक को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

आरएसएस ने दे दिए तीन बड़े मैसेज
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की ये बैठक 21 से 23 मार्च के बीच बेंगलुरू में होगी। आरएसएस की ओर से आए इस बयान ने एक साथ कई बड़े संदेश दे दिए। आरएसएस ने जिस तरह से औरंगजेब को अप्रासंगिक करार दिया, वो अहम माना जा रहा है। संघ ने स्पष्ट कर दिया कि वो फडणवीस के साथ हैं। इसके साथ ही विपक्ष को नसीहत ही संघ ने दे दी। वहीं मुगलों के खिलाफ संघ का स्टैंड क्या है ये भी इस टिप्पणी से स्पष्ट हो गई।

मुगलों के खिलाफ संघ का स्टैंड साफ
महाराष्ट्र में औरंगजेब पर जारी विवाद और उनकी कब्र को लेकर नागपुर में हिंसा के बीच आरएसएस ने दो टूक कहा कि मुगल बादशाह आज के दौर में प्रासंगिक नहीं हैं। आरएसएस के संचार प्रमुख ने नागपुर उपद्रव पर संगठन के रुख से जुड़े सवाल पर कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा समाज के लिए अच्छी नहीं है। मुझे लगता है कि पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और इसलिए वे इसकी विस्तृत जांच करेंगे।

फडणवीस का साथ, विपक्ष को नसीहत
आंबेकर से जब पूछा गया कि क्या औरंगजेब की कब्र हटाई जानी चाहिए, तो उन्होंने कहा कि नहीं, यह अप्रासंगिक है। आरएसएस की ओर से आई इस टिप्पणी से साफ है कि संघ का सपोर्ट महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ है। इसके साथ ही संघ ने विपक्ष को भी मैसेज देने की कोशिश की है कि इस मुद्दे पर राजनीति ठीक नहीं है। औरंगजेब ही नहीं मुगलों को लेकर आरएसएस ने अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया।

नागपुर में कैसे भड़की हिंसा जानिए
बता दें कि सोमवार की रात साढ़े सात बजे के करीब मध्य नागपुर में हिंसा भड़क गई और पुलिस पर पथराव किया गया। बताया जाता है कि हिंसा इस अफवाह के बाद फैली कि छत्रपति संभाजीनगर स्थित औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन की ओर से प्रदर्शन किया गया। पुलिस के मुताबिक, हिंसा में तीन डीसीपी समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हुए। पथराव और आगजनी के सिलसिले में अब तक करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...