8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यअहमदाबाद के बंद फ्लैट में 100 किलो सोने के साथ मिली 11...

अहमदाबाद के बंद फ्लैट में 100 किलो सोने के साथ मिली 11 महंगी घड़ियां, ATS का चौंकाने वाला खुलासा

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद में एटीएस और डीआरआई ने मिलकर एक बंद पड़े फ्लैट से 100 किलो सोने की बरामदगी की थी। एटीएस और डीआरआई ने विदेश से सोना लाए जाने की सूचना पर छापा मारा था। पुलिस इसमें 88 किलो सोने की ईटें और 19.66 किलो की अन्य ज्वैलरी मिली थी। ऐसे में कुल सोने की बरामदगी 100 किलो थी। जिसका बाजार मूल्य 100 करोड़ रुपये आंका गया था। अब एटीएस ने फ्लैट से बरामद हुई अन्य चीजों की डिटेल साझा की है।

100 करोड़ से अधिक का सोना
गुजरात एटीएस में डीआईजी सुनील जोशी ने एक गुप्त सूचना के मुताबिक डीआरआई को साथ लेकर छापेमारी की गई थी। जोशी के अनसार मकान बंद था। इस फ्लैट को महेंद्र शाह ने किराए पर ले रखा था। जोशी ने कहा कि पालड़ी के इस फ्लैट से 87.920 किलो गोल्ड और 19.66 किलो ज्वेलरी मिली है। ऐसे में कुल बरामदगी 107.56 किलो गोल्ड की रही। इसकी कुल कीमत मिला जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ से अधिक है। जोशी ने बताया कि फ्लैट से छापेमारी में 11 इंटरनेशनल ब्रांड की घड़ी और 1 करोड़ 37 लाख नगदी बरामद हुई है।

सोने को लेकर बड़ा खुलासा
जोशी ने कहा कि शुरुआती जांच में सोना विदेशी होने का खुलासा हुआ है। अब आगे की जांच DRI करेगी। पालड़ी फ्लैट का इस्तेमाल स्टोरेज के लिए किया जाता था। जोशी ने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन को काफी गोपनीय रखा गया था। एटीएस को जानकारी मिली थी कि विदेश से सोना लाकर पालड़ी के एक फ्लैट में रखा गया था जानकारी को DRI को देकर फिर गुजरात ATS और DRI ने ज्वाइंट ऑपरेशन में छापेमारी की गई। जोशी ने कहा क 87.920 किलो गोल्ड बिस्किट में से 52 किलो गोल्ड बिस्किट विदेशी है। जिसकी जांच जारी। जोशी ने कहा कि मेघ शाह और महेंद्र शाह शेयर बाजार में काम करते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...