18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयUP : पाकिस्तान को लीक कर रहा था खुफिया जानकारी, बिटकॉइन में...

UP : पाकिस्तान को लीक कर रहा था खुफिया जानकारी, बिटकॉइन में होता था सौदा, गाजियाबाद से हिन्दू युवक गिरफ्तार

Published on

गाजियाबाद,

राज्य की खुफिया एजेंसी ने दीपराज चंद्रन नामक 36 वर्षीय सीनियर इंजीनियर को गाजियाबाद से हिरासत में लिया है. वह केंद्र सरकार की एक कंपनी की रिसर्च टीम में कार्यरत थे और उन पर भारतीय सरकारी दफ्तरों की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को लीक करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि उन्हें इसके बदले बिटकॉइन में भुगतान किया गया.

रिपोर्ट्स के अनुसार लीक हुई जानकारी में कम्युनिकेशन और रडार सिस्टम, ऑपरेटिंग फ्रेमवर्क, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और हाई रैंकिंग अधिकारियों के बारे में जानकारी शामिल है. पाकिस्तान में इस जानकारी को किसे सौंपा गया, इसका पता लगाया जा रहा है.

दो और संदिग्धों की तलाश जारी
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने ईमेल, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड माध्यमों का इस्तेमाल कर संपर्क साधा. पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने जानकारी सीधे भेजने के बजाय, एक ईमेल अकाउंट बनाया और उसमें डेटा सेव कर लॉगिन क्रेडेंशियल्स साझा किए.अब यह मामला केंद्रीय खुफिया एजेंसी को सौंप दिया गया है, जो इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. अधिकारियों को दो और संदिग्धों की तलाश है, जिनका इस केस से संबंध हो सकता है.

डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर रही एजेंसी
गाजियाबाद निवासी दीपराज चंद्रन से फिलहाल पूछताछ जारी है. जांचकर्ताओं को संदेह है कि वह लंबे समय से गोपनीय जानकारी लीक कर रहा था, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी बड़ी चूक होने की आशंका जताई जा रही है. अधिकारी अब डिजिटल ट्रांजेक्शन और संचार माध्यमों की जांच कर रहे हैं, ताकि इस लीक के पूरे नेटवर्क और इसके प्रभावों का पता लगाया जा सके

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...