17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबिहार : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में खूनी झड़प, एक...

बिहार : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में खूनी झड़प, एक की मौत, बहन की हालत गंभीर

Published on

भागलपुर:

बिहार में अपराध बढ़ रहा है। विपक्षी दल इसी बात को लेकर सरकार पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच, विपक्ष को एक और मुद्दा मिल गया है। भागलपुर में गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना नवगछिया के जगतपुर गांव में हुई। पारिवारिक विवाद में गोली चली, जिसमें मंत्री के भांजे की जान चली गई।

दोनों भाई में विवाद
जानकारी के अनुसार, नित्यानंद राय के दो भांजे, जयजीत यादव और विकल यादव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल है। नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है।

मां-बेटे अस्पताल में भर्ती
दोनों घायल मां-बेटे को इलाज के लिए भागलपुर के एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इस घटना पर अभी तक राज्यमंत्री नित्यानंद राय या उनके परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि झगड़े की असली वजह क्या थी। वे यह भी जांच कर रहे हैं कि गोलीबारी में कौन-कौन शामिल था। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं और अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Latest articles

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...