12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीय12 घंटे के अंदर ही मंदिरों को तोड़ने का अपना आदेश लेना...

12 घंटे के अंदर ही मंदिरों को तोड़ने का अपना आदेश लेना पड़ा वापस, खाली हाथ लौटी DDA की टीम

Published on

नई दिल्ली

सरकारी संपत्ति पर अवैध रूप से बने मंदिरों के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी बने नए प्रावधानों की अनदेखी करना DDA को ही भारी पड़ गया है। संजय लेक, त्रिलोकपुरी में एक ही समुदाय के बने 3 मंदिरों के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान बुधवार की रात 9 बजे चिपका दिया गया था। मगर 12 घंटे के अंदर ही ऑर्डर वापस ले लिए गए। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला, रिलिजियस कमिटी की सिफारिश और प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) की बैठक की गाइडलाइंस का हवाला दिया गया है।

बिना नियम जाने एक्शन का आदेश
DDA के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में साफ है कि नियम और सिफारिश को ढंग से जाने बगैर एक्शन का आदेश दे दिया गया था। मंदिरों के खिलाफ एक्शन लेने से पहले रिलिजियस कमिटी को प्रस्ताव भेजा जाता है, जो नहीं भेजा गया था। इस स्थिति से क्षेत्र में काफी तनाव पैदा हो गया था। डीलक्स अपार्टमेंट, वसुंधरा एनक्लेव RWA के प्रेजिडेंट विजय टिक्कू ने बताया कि रात को ही थाना पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों ने धार्मिक ढांचों को घेर लिया था।

लोगों ने शुरू किया-भजन कीर्तन
बड़ी संख्या में लोगों ने वहां पहुंचकर मंदिरों में भजन कीर्तन शुरू कर दिया था। कार्रवाई सुबह 5 बजे शुरू होनी थी। इस कारण करीब पांच JCB मशीन भी आ गई थी। लोग वहां से हटने को तैयार नहीं थे। ऐसे में कुछ भी हो सकता था।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...