12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयगाज‍ियाबाद में इन 42 मोबाइल ऐप की मदद से हो रहा था...

गाज‍ियाबाद में इन 42 मोबाइल ऐप की मदद से हो रहा था फर्जीवाड़ा, गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट, देखें लिस्‍ट

Published on

गाजियाबाद:

गाजियाबाद में रोजाना साइबर फ्रॉड के मामले सामने सामने आ रहे हैं। इनकी जांच में पुलिस को 42 ऐप ऐसे मिले जो फर्जी हैं। इसके बारे में गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई है। इससे पहले भी कई ऐप की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। वहीं, ऐप और वेबसाइट की असलियत जानने के लिए मिनिस्ट्री से संचालित नैशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर रिपोर्ट एंड चेक सस्पेक्ट का ऑप्शन दिया गया है।

इसमें आप ऐप का नाम या वेबसाइट का लिंक डालकर जान सकते हैं कि यह फर्जी है या नहीं। अगर कोई ठगी का शिकार हो चुका है तो वह इस पोर्टल पर उस ऐप या लिंक को रिपोर्ट भी कर सकता है। यहां रिपोर्ट करने के बाद पुलिस या मंत्रालय उस ऐप या लिंक को संदिग्ध श्रेणी में डाल देगा, जिससे अन्य लोग ठगी से बच सकेंगे।

एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि साइबर ठगों से सतर्कता से बचाव हो सकता है। अगर कोई ऐप या लिंक भेजकर आपको इंस्टॉल या लिंक खोलने के लिए कहता है तो आप पहले उस ऐप या लिंक की जांच कर लें। एनसीआरपी पोर्टल पर यह ऑप्शन शुरू हुआ है। इसके अलावा ठग अधिकांश इंटरनैशनल नंबर के जरिए कॉल करते हैं, ऐसे में संचार साथी पोर्टल पर नंबर के बारे में पहले जानकारी हासिल कर लें।

आपका नंबर तो कहीं यूज नहीं हो रहा
यदि कोई आपके नाम से फर्जी नंबर इस्तेमाल कर रहा है तो संचार साथी पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसमें आप अपना नंबर डालकर पता कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने नंबर चल रहे हैं। अगर कोई फर्जी नंबर चल रहा है तो आप इसी वेबसाइट पर रिपोर्ट कर सकते हैं। विभाग उसकी जांच करने के बाद उसे बंद करा देगा।

संदिग्ध नंबर से कॉल तो रहें सावधान
एडीसीपी ने बताया कि संचार साथी पोर्टल पर आप संदिग्ध नंबर से आने वाली कॉल, मेसेज या वॉटसऐप पर आने वाल कॉल व मेसेज को भी रिपोर्ट कर सकते हैं। पोर्टल पर रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्युनिकेशन नाम के ऑप्शन में जाकर यह किया जा सकता है। जांच के बाद विभाग इस पर कार्रवाई करेगा। इस पोर्टल पर मंत्रालय को अलग-अलग राज्यों से 252875 से ज्यादा इनपुट प्राप्त हो चुके हैं, जिन पर उन्होंने कार्रवाई की है।

बंद किए गए प्रमुख ऐप

  1. ALFD
  2. ANGELBG APP
  3. AVIVAFTSE
  4. Block tigers
  5. Block up pro
  6. CGL-BMG
  7. OKX
  8. CHC-SES
  9. DHANIN-IA
  10. FHT
  11. GFSL
  12. SMC-INS MAX
  13. SMCLE APP
  14. SPX
  15. TECHSTARS
  16. TXICIC
  17. UICICR

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...