7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्य'सिर्फ मुस्कान-साहिल शुक्ला नहीं, पूरे परिवार ने मिलकर सौरभ को मारा', परिजनों...

‘सिर्फ मुस्कान-साहिल शुक्ला नहीं, पूरे परिवार ने मिलकर सौरभ को मारा’, परिजनों का गुस्सा फूटा, लगाए गंभीर आरोप

Published on

मेरठ ,

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस बीच मृतक के परिजनों ने सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसकी फैमिली पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सौरभ के परिवार ने दावा किया है कि इस हत्याकांड में केवल मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला ही नहीं, बल्कि मुस्कान का परिवार भी शामिल है.

मृतक सौरभ के रिश्ते में भाई लगने वाले संजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्कान और उसके परिवार ने सौरभ के लंदन से कमाए हुए पैसे को हड़पने की साजिश रची थी. संजय ने यह भी आरोप लगाया कि मुस्कान के परिवार ने पुलिस के सामने सरेंडर करने से पहले सौरभ की लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी. उसके परिवार ने कुछ मजदूरों को बुलाया था लेकिन कामयाबी नहीं मिली. उन्हीं मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी थी.

उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद दिल्ली से आए कुछ सामाजिक संगठनों ने ‘हत्यारों’ को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर पोस्टर्स के साथ प्रदर्शन किया है. सौरभ के परिवार वाले भी अपनी मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं. इससे पहले आक्रोशित वकीलों ने मुस्कान और साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेशी के दौरान पीट दिया था. पुलिस ने किसी तरह उन दोनों को बचाया था.

सौरभ के पैसे अय्याशी में उड़ा देती थी मुस्कान
मामले में संजय कहते हैं कि मुस्कान एंड फैमिली के कारनामे चलते सौरभ परेशान रहता था. वो अपने घर से अलग रहने लगा था. जो पैसे लंदन से भेजता था उसे मुस्कान अपने लोगों के साथ मिलकर अय्याशी में उड़ा देती थी. मुस्कान पहले भी दो बार घर से भाग चुकी थी. इसलिए सौरभ की ओर से तलाक के लिए अर्जी डाली गई थी. मगर तलाक नहीं हो सका.

बकौल संजय- सौरभ बेटी का जन्मदिन मनाने आया था. उसके पास करीब साढ़े 3 लाख रुपये थे. वह नया घर लेना चाहता था. पहले भी काफी पैसे मुस्कान और उसके परिजनों के खाते में भेज रखे थे. जब उसने पैसे मांगे तो पता चला सारे पैसे खर्च कर डाले गए हैं. उसके पैसों से ज्वैलरी ली गई, कार ली गई, जमकर अय्याशी की गई. पैसे ना लौटाने पड़े इसलिए सबने मिलकर सौरभ को मार डाला.

वारदात में पूरा परिवार हो सकता है शामिल
सौरभ के भाई बबलू ने बताया कि कि सौरभ लंदन से लाखों पाउंड लेकर आया था. सौरभ ने मुस्कान के परिजनों के अकाउंट में पैसे डाले थे, जिसकी पूरी जांच होनी चाहिए. मुस्कान के परिजनों ने सौरभ के पैसे से ही मकान खरीदा है. सौरभ के पैसे से ही आईफोन तक खरीदा गया है.

बबलू का कहना है कि हम साहिल को नहीं जानते. पहली बार शक्ल देखी है. सौरभ के लंदन जाने से पहले मुस्कान किसी के साथ फरार हुई थी. पूर्व में हीरोइन बनने के लिए भी भग गई थी. इसके बाद हमने सौरभ से तलाक के लिए केस फाइल कराया था. लेकिन तलाक नहीं हो पाया था. बबलू का दावा है कि मुस्कान के माता-पिता भी पूरे हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं.

मेरठ के एसपी ने कही ये बात
मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया कि सौरभ के पास करीब 6 लाख रुपये थे, जिसमें से 1 लाख रुपये मुस्कान के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे. चौंकाने वाली बात यह है कि मुस्कान की मां के अकाउंट में भी पैसे भेजे गए थे. इससे पहले भी कब-कब और कितने पैसे भेजे गए, इन पैसों का कहां इस्तेमाल हुआ, ऐसे सवालों का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...