2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : अश्लील फिल्म दिखाने लगा और फिर महिला दारोगा से...

उत्तर प्रदेश : अश्लील फिल्म दिखाने लगा और फिर महिला दारोगा से दुष्कर्म की कोशिश की, मथुरा में उपनिरीक्षक गिरफ्तार

Published on

मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के मगोर्रा थाने में एक पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) के खिलाफ कथित तौर पर एक महिला उपनिरीक्षक के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने पीड़िता के आरोप के हवाले से बताया कि मथुरा के मगोर्रा थाने के दारोगा मोहित राणा बुधवार रात शराब के नशे में महिला दारोगा के कमरे में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस के मुताबिक, जब महिला दारोगा ने विरोध किया तो वह जबरदस्ती करने पर उतर आया। महिला दारोगा ने आरोपी को धक्का देकर किसी तरह इज्जत बचाई।

महिला दारोगा ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पाण्डेय से मिलकर शिकायत की। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि उक्त दारोगा ने पहले उसे अपने मोबाइल में ‘सेव’ अश्लील फिल्म एवं दृश्य दिखाने का भी प्रयास किया और मना करने पर भी नहीं माना।

एसएसपी ने एसपी (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, मोहित राणा को जब थाने बुलाकर पूछताछ करने की कोशिश की गई, तो उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। उसने अपनी ‘स्मार्ट वॉच’ और मोबाइल फोन को फेंककर अश्लील फिल्म, फोटो आदि नष्ट करने का भी प्रयास किया।

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच में आरोप सही पाए और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को गुरुवार को ही जेल भेज दिया। एसपी ग्रामीण बिसेन ने बताया कि आरोपी दारोगा मोहित राणा बुलंदशहर का रहने वाला है और पिछले सात माह से मगोर्रा थाने में तैनात है। उसका एक मकान मुजफ्फरनगर में भी है। उसके मोबाइल फोन की तलाश की जा रही है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...