2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यदिशा सालियान केस से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, आदित्य के बाद पिता...

दिशा सालियान केस से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, आदित्य के बाद पिता उद्धव ठाकरे भी बोले, जानें क्या कुछ कहा?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर मचे घमासान के बीच दिशा सालियान का फिर से जिक्र होने पर राज्य की सियासत गरमा गई है। पांच साल पुराने दिशा सालियान केस को लेकर जहां बीजेपी ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, हालांकि इस मुद्दे पर महायुति में दो फाड़ सामने आए हैं। दिशा सालियान के पिता ने बेटी की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। बीजेपी की तरफ से फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे इस मुद्दे पर काफी आक्रामक हैं। उनका कहना है कि अगर आदित्य ठाकरे निर्दोष हैं तो फिर डर किस बात कहा है? तो वहीं दूसरी तरफ आदित्य ठाकरे के बाद अब इस मामले पर उद्धव ठाकरे का बयान भी समाने आया है। उन्होंने कहा है कि उनके परिवार का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। जो भी लोग उनके परिवार पर दिशा सालियान की मौत में शामिल होने का आरोप लगाते हैं, उन्हें सबूतों के साथ सामने आना चाहिए।

क्या दिशा सालियान का पूरा मामला?
दिशा सालियान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थी। 8 जून 2020 दिशा सालियान की मौत मुंबई के मलाड स्थित 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई. मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या माना और जांच शुरू की। तब किसी ने कोई आशंका व्यक्त नहीं की थी। 14 जून 2020 अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने दिशा सालियान केस को फिर से सुर्खियों में ला दिया, दोनों मामलों को आपस में जोड़ने की अटकलें तेज हुईं। लंबे आरोप-प्रत्यारोप के बाद मार्च 2021 मुंबई पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट में दिशा की मौत को आत्महत्या बताया, कोई आपराधिक साक्ष्य नहीं मिला, लेकिन पिछले साल जून 2024 बीजेपी नेता नितेश राणे ने दावा किया कि दिशा की हत्या हुई थी और सबूत गायब कर दिए गए। उन्होंने आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए।

पिता ने हाईकोर्ट में लगाई है याचिका
दिशा सालियान के पिता ने मौत के मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायक और पर्व मंत्री आदित्य ठाकरे की कथित भूमिका की जांच को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। दिल्ली में सत्ता के गलियारों में शिवसेना के दोनों गुट आमने-सामने नजर आ रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत कहा कहना है कि मैंने पुलिस जांच देखी है और यह एक दुर्घटना थी, हत्या नहीं। उसके पिता ने घटना के पांच साल बाद याचिका दायर की है। राउत ने कहा कि पूरा राज्य इस याचिका के पीछे की राजनीति को जानता है। यह गंदी राजनीति हमारे राज्य का नाम बदनाम कर रही है। ठाकरे परिवार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...