3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : एनकाउंटर में मारा गया हत्या और रेप की कोशिश...

उत्तर प्रदेश : एनकाउंटर में मारा गया हत्या और रेप की कोशिश का आरोपी अजय द्विवेदी, यूपी पुलिस ने रखा था एकलाख का इनाम

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में महिला की हत्या करने वाले आरोपी अजय द्विवेदी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी के भाई दिनेश की गिरफ्तार के बाद अजय पर एक लाख का इनाम लखनऊ पुलिस ने घोषित किया था। आरोपी अजय द्विवेदी पर करीब 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। देर रात लखनऊ पुलिस के साथ अजय की मुठभेड़ हुई। घेरे जाने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली से अजय घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के दौरान मौत उसकी मौत हो गई।

आरोपी दिनेश और अजय पर महिला की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। महिला वाराणसी में इंटरव्यू देकर अपने भाई के घर लखनऊ आ रही थी, लेकिन वो घर नहीं पहुंची। ऑटो चालक ने बस स्टेशन से उसे दूसरे रास्ते ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने उसका विरोध किया तो मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना से लखनऊ समेत पूरे प्रदेश हड़कंप मच गया था। पुलिस ने आरोपी अजय को मलिहाबाद के देवा रेटोरेंट के पास घेरकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन क्रॉस फायरिंग के दौरान वो मारा गया।

दोनों भाईयों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान दुबग्गा के हिस्ट्रीशीटर अजय कुमार द्विवेदी के तौर पर हुई। अजय और दिनेश दोनों भाई है। दोनों का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है। अजय पर 23 और दिनेश पर 9 मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक अजय द्विवेदी पहले भी बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका था। वहीं पुलिस ने इसके भाई दिनेश को मलिहाबाद कस्बे के संन्यासी बाग से आज ही गिरफ्तार किया था।

कब और क्या हुआ
बीते बुधवार को सुबह महिला का शव लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक आम के बाग में पड़ा मिला था। इस मामले में 7 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए थे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के भाई दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आरोपी अजय फरार हो गया था। अजय की तलाश में पुलिस जुटी थी। इसी बीच शुक्रवार रात को मलिहाबाद क्षेत्र के देवम लान के पास पुलिस और अजय के बीच मुठभेड़ हो गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अजय की मौत हो गई है। आरोपी अजय पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी अजय ही महिला को ऑटो में बैठा कर मलिहाबाद ले गया था। आरोपी दिनेश ने बताया कि उसने महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन जब महिला ने विरोध किया तो उसका गोल घोंटकर हत्या कर दी है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...