8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यगुजरात से बड़ी मात्रा में गुटखा महाराष्ट्र आता है, कांग्रेस नेता विजय...

गुजरात से बड़ी मात्रा में गुटखा महाराष्ट्र आता है, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का दावा, विधानसभा में हंगामा

Published on

मुंबई

गुटखा को लेकर विधानसभा में उस समय हंगामा मच जब कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में गुजरात से गुटखा आता है। उन्होंने आगे कहा कि गुटखे के कारण कई लोग मर गए। प्रदेश में गुटखा लाने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई करे, नहीं तो गुटखा पर लगा प्रतिबंध हटा दे। इससे सदन में हंगामा मच गया। बीजेपी के विधायक अमित साटम ने सवाल किया कि कांग्रेसी नेता गुटखा व्यापारियों का समर्थन कर रहे हैं? सदस्यों के सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री शहर योगेश कदम ने कहा कि सरकार गुटखा व्यापारियों का कभी समर्थन नहीं करेगी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

ड्रग्स और गुटखा की बिक्री पर सदन में बहस
शुक्रवार को विधानसभा में चांदिवली विधानसभा के विधायक दिलीप लांडे ने पवई, घाटकोपर और साकीनाका में ड्रग्स और गुटखा की बिक्री की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। लांडे ने कहा कि हीरानंदानी परिसर में तीन कॉलेज हैं। जहां सुबह तीन बजे तक चाय बिकती रहती है। काजूपाडा में एक दुकानदार स्कूल, कॉलेज के छात्रों को खुलेआम ड्रग्स बेचता है। इस पर मंत्री योगदेश कदम ने आश्वासन दिया कि उस दुकानदार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फहीम खान नामक व्यक्ति को पुलिस ने तड़ीपार किया था, लेकिन अदालत ने उसे रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि साकीनाका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लखनऊ में एक फैक्ट्री पर छापा मारकर 10 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त किया। अभी हाल ही में कैबिनेट बैठक में एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स के गठन का निर्णय लिया गया।

‘गुजरात मार्ग से राज्य में गुटखा की सप्लाई’
चर्चा के दौरान वडेट्टीवार ने कहा कि गुजरात मार्ग से राज्य में गुटखा की सप्लाई होती है। गुटखा पर प्रतिबंध की वजह से राजस्व की हानि हो रही है। यदि गुटखा पर से प्रतिबंध हटाया गया तो राज्य को 10,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। पुलिस वाले ठान ले तो गुटखा की एक भी पुड़िया नहीं बिक सकती। गुटखा से कई लोग मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुटखा पर से प्रतिबंध हटाओ या इस पर लगा पाबंदी हटाओ। चर्चा में कांग्रेस के विधायक असलम शेख, अमित साटम सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

‘सरकार किसी भी तरह से गुटका समर्थन नहीं करती’
सदस्यों के सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री शहर योगेश कदम ने कहा कि सरकार किसी भी तरह से गुटका समर्थन नहीं करती है। चांदिवली विधानसभा क्षेत्र में नशीले पदार्थ के खिलाफ विशेष मुहिम चलाया जा रहा है। सन 2013 में 26 गुटखा के मामले रजिस्टर्ड किए गए थे तो सन 2014 में 14 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने आगे कहा कि मटका, जुआ और ऑनलाइन लॉटरी पर एनडीपीएस के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है। गृह राज्य मंत्री कदम ने सदन में कहा कि सन 2024 में नारकोटिक्स अधिनियम के तहत 15,876 मामले दर्ज कर 14,230 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...