3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यबरेली में ईंट-भट्टे की दीवार गिरने से कई मजदूर दबे, JCB से...

बरेली में ईंट-भट्टे की दीवार गिरने से कई मजदूर दबे, JCB से राहत-बचाव कार्य जारी, अधिकारी मौके पर

Published on

बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार की सुबह हादसा हो गया। यहां ईंट-भट्ठे की दीवार ढहने से कई मजदूर दब गए। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने ईंट का ढेर हटाना शुरू किया। जेसीबी से भी मलबा हटाया जा रहा है। SDRF की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पुलिस और प्रशासन मौके पर है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली-दिल्ली नैशनल हाइवे पर मीरगंज थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। दुर्गा ब्रिक फील्ड ईंट भट्ठे पर सुबह यह हादसा उस समय हुआ, जब कई मजदूर काम में लगे थे। हादसे के बाद मजदूरों ने हाथ से ही ईंट का ढेर हटाना शुरू कर दिया। फिर सूचना मिलने पर जेसीबी भी मौके पर पहुंच गई।

ऐसा बताया जा रहा है कि ईंट-भट्ठे की चिमनी गिरने से यह हादसा हुआ। खबर लिखे जाने तक अभी भी करीब आधा दर्जन मजदूरों के अंदर दबे होने की सूचना है। वहीं कुछ घायलों को बाहर निकाला गया है, जिनका इलाज मीरगंज सीएचसी में किया गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं। प्रशासन ने सूचना मिलने पर बरेली से SDRF की टीम को घटनास्थल पर भेजा। घायलों को ऐम्बुलेंस से हेल्थ सेंटर की तरफ रवाना किया गया।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...