2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्य'ऐसी कार्रवाई करूंगा कि 7 पुश्तें याद रखेंगी', CM योगी का भ्रष्ट...

‘ऐसी कार्रवाई करूंगा कि 7 पुश्तें याद रखेंगी’, CM योगी का भ्रष्ट अधिकारियों को अल्टीमेटम

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्ट अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को ऐसी सजा मिलेगी कि आने वाली सात पुश्तें तक याद रखेंगी. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य सरकार की तरफ से संचालित की जा रही योजनाओं में जो युवा उद्यमी निवेश करना चाहते हैं, वे धैर्य के साथ अपने निवेश को आगे बढ़ाएं. सरकार का सिंगल विंडो सिस्टम आपकी मदद करेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कहीं भी कोई अधिकारी भ्रष्टाचार करता है तो आप उसकी एक शिकायत मुझे कर दीजिए. भ्रष्टाचार सिस्टम को खोखला कर रहा है. ऐसे में इस पर सरकार बड़े प्रहार के साथ कार्रवाई करने की तैयारी करने जा रही है. हमने पहले ही कहा है कि सरकार भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई कहता है कि आप मुझे पैसा दीजिए, तब हम लोन दिलाएंगे तो आप उसके विश्वास में मत आइए. ऐसे लोगों की आप मुझसे शिकायत करिए. मैं जांच कराकर जवाबदेही तय करूंगा. उस व्यक्ति के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करूंगा कि उसके परिवार का कोई सरकारी सेवा में नहीं आएगा. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करूंगा कि नजीर बन जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाइयो-बहनों भ्रष्टाचार जैसे घुन से लड़ना है. क्योंकि ये सिस्टम को खोखला कर रहा है. लेकिन ये लड़ाई तभी संभव है, जब आप सरकार को सहयोग करेंगे.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this