2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यजाकर उन्हें गले लगाना चाहूंगा...', मणिपुर दौरे पर कुकी इलाके में नहीं...

जाकर उन्हें गले लगाना चाहूंगा…’, मणिपुर दौरे पर कुकी इलाके में नहीं जा पाए मैतेई जज, हुए इमोशनल

Published on

इंफाल,

सुप्रीम कोर्ट के जजों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मणिपुर पहुंचा है. 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से मुलाकात की और मौजूदा हालातों का जायजा लिया. मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मणिपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश एन. कोटिस्वर सिंह ने कुकी समुदाय की बहुलता वाला जिला चुराचांदपुर का दौरा ना करने को लेकर कहा है कि शांति बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है. यही सबका उद्देश्य भी होना चाहिए. किसी भी स्थिति को भड़काना उचित नहीं.

आजतक संवाददाता नलिनी शर्मा से खास बातचीत के दौरान न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह ने कहा, “हमें सोच-समझकर कर कदम उठाना चाहिए, जिससे समाज के किसी भी वर्ग को उकसावा नहीं मिले. हमें समस्यायों का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करना चाहिए. मुझे कुकी-बहुल इलाके चुराचांदपुर ना जाने का कोई पछतावा नहीं है. मुझे विश्वास है कि मैं जल्द ही चुराचांदपुर भी जाऊंगा.”न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि चुराचांदपुर जिले में उनके बहुत सारे अच्छे दोस्त हैं. कोटिस्वर ने वहां के लोगों से मिलने और गले लगाने की इच्छा जाहिर की.

क्या है पूरा मामला?
न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह के दौरे के पहले चुराचांदपुर जिले के बार एसोसिएशन ऑल मणिपुर बार एसोसिएशन (एएमबीए) ने बयान जारी कर कहा, “शांति और सार्वजनिक व्यवस्था के हित में मैतेई समुदाय के जज को हमारे जिले में कदम नहीं रखेंगे. चाहे उनका नाम क्यों ना सुप्रीम कोर्ट के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हो.”

मणिपुर में मई 2023 से हुई जातीय हिंसा में अब तक 250 से ज्योदा लोग मारे गए और हजारों लोग विस्थापित हुए. सुप्रीम कोर्ट के जजों का यहा दौरा अपनी तरह का पहला दौरा है जो कि ऐतिहासिक है. चुराचांदपुर जिला कुकी और मैतेई समुदायों के बीच लंबे समय से चल रहे जातीय संघर्ष का केंद्र है.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...