9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालएमपी में सरकारी जमीन पर 'डाका', फर्जी NOC तैयार कर सरकार को...

एमपी में सरकारी जमीन पर ‘डाका’, फर्जी NOC तैयार कर सरकार को लगाया पांच करोड़ का चूना

Published on

शिवपुरी:

जिले की नगर पालिका के फर्जी एनओसी के माध्यम से पांच करोड़ रुपए की एक सरकारी जमीन बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। शिवपुरी एसडीएम को मिली एक शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एसडीएम के पत्र पर सरकारी जमीन को बेचने के मामल में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने नगर पालिका से फर्जी एनओसी बनवाकर जमीन को बेच दिया। पूरे मामले की जांच पहले एसडीएम ने की थी।

बताया जा रहा है कि पटवारी आनंद यादव ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि शहर के फिजिकल क्षेत्र स्थित झींगूरा में 2700 वर्ग फीट जमीन जो कि शासकीय थी, उस जमीन का कुछ लोगों ने नगर पालिका से फर्जी एनओसी बनवाकर लाखों रुपए में बेच दिया है। इस जमीन को भू-माफिया बद्री धाकड़ व मंजू पत्नी सतीश अग्रवाल ने खरीदा था। इन लोगों ने भी इस जमीन को औने-पौने दामों में खरीदा था। बाद में किसी एडवोकेट ने एसडीएम उमेश कौरव के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

एसडीएम की जांच में हुआ खुलासा
शिकायत के बाद जब एसडीएम ने जांच कराई तो भूमि शासकीय निकली। इस मामले में एसडीएम ने चार दिन पहले ही क्रेता, विक्रेता, दलाल व गवाहों सहित अन्य पर केस दर्ज करने के आदेश सीएमओ नगर पालिका को दिए थे, लेकिन जब नगर पालिका ने मामले में केस दर्ज नहीं कराया तो एसडीएम ने पटवारी को कोतवाली भेजकर जमीन को बेचने वाले सीताराम गौड़, विजय गौड़, कन्हैया गौड़, रवि विश्वकर्मा, धन्नो गौड़, आनंदी गौड़, महादेवी विश्वकर्मा, राजेश कुशवाह, रामनिवास रावत सहित अन्य आरोपीगण पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

इस मामले में दो लोगों पर अभी भी नहीं हुई एफआईआर
बताया जा रहा है कि पूर्व एसडीएम ने क्रेताओं पर भी इस मामले में कार्रवाई के लिए लिखा था, लेकिन इन्हें अब बचा लिया गया है। पूरे मामले से क्रेता बद्री धाकड़ व मंजू पत्नी सतीश अग्रवाल को इस मामले से अचानक से अलग कर दिया गया। ऐसे में शहर में चर्चा है कि सांठगांठ कर इन बड़े कॉलोनाइजरों के नाम मामले से हटाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि हमने एसडीएम कार्यालय से आए प्रतिवेदन पर कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामले में विवेचना के बाद आरोपियों की संख्या व धाराएं बढ़ सकती हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this