5.3 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यअचानक गिरे और चंद सेकंड में थम गई सांसें... रालोद नेता की...

अचानक गिरे और चंद सेकंड में थम गई सांसें… रालोद नेता की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो देख हिल जाएंगे

Published on

बुलंदशहर

बुलंदशहर खुर्जा क्षेत्र के गांव मदनपुर में राष्ट्रीय लोकदल के नेता अमित चौधरी अपने परिवार के साथ रहते थे। हर रोज की तरह वह 20 मार्च की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। मॉर्निंग वॉक के बाद अमित नजदीकी गांव हबीबपुर में अपने मामा के प्लॉट पर पहुंचे थे और रास्ते में खड़े हो गए। इसी दौरान उनको चक्कर आया और वह बेसुध हो कर सिमेंटेड रोड पर जा गिरे। उन्होंने खुद को एक दीवार से संभालने की कोशिश भी की, लेकिन कुदरत ने उनको संभलने तक का समय नहीं दिया और उनकी चंद सेकंड में मौत हो गई।

कुदरत ने नहीं दिया संभलने का मौका
जिस समय RLD नेता अमित चौधरी को चक्कर आए, तो वह दीवार से खुद को संभालने की कोशिश करने लगे। तभी वह जमीन पर गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हैरान कर देने वाली नौजवान की मौत घटना स्थल के नजदीक एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि ट्रैक सूट पहने एक नौजवान रास्ते से आता हुआ दिख रहा है, जो एक घर के सामने रुक जाता है। चंद सेकेंड के बाद वह अचानक जमीन पर गिर जाता है।

सीसीटीवी फुटेज में कई लोग घटना स्थल की ओर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अमित को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने अमित को मृत घोषित कर दिया। हैरान कर देने वाली नौजवान की मौत घटना स्थल के नजदीक एक सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि ट्रैक सूट पहने एक नौजवान रास्ते से आता हुआ दिखता है, जो एक घर के सामने रुक जाता है। चंद सेकेंड के बाद वह अचानक जमीन पर गिर जाता है। सीसीटीवी फुटेज में कई लोग घटना स्थल की ओर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अमित को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने अमित को मृत घोषित कर दिया।।

बताया गया है अमित को कोई बीमारी नहीं थी, दिल की बीमारी तो दूर-दूर तक नहीं थी। मौत से अमित के सीने में हल्की चुभन महसूस हुई थी, इससे पहले दिल और छाती को लेकर कोई शिकायत नहीं थी। अब सवाल उठता है कि आखिर निरोगी काया वाले इस शख्स की अचानक ऐसे कैसे मौत हो गई?

लाइफ में स्ट्रेस और खानपान बड़ा कारण
अचानक हो रही नौजवानों की मौत के पीछे की कुछ खास वजह बताई जा रही हैं। इनमें बिगड़ी दिनचर्या, गलत खानपान, स्मोकिंग, शराब का सेवन और स्ट्रेस से भरी लाइफ को बताया जाता है। सफलता के चक्कर में युवा कई बार इस हद तक स्ट्रेस ले लेते हैं कि उनकी जान पर बन आती है। डॉक्टर हितेश कौशिक का कहना है कि स्ट्रेस आपके दिमाग, हार्ट और तमाम इंटरनल ओर्गेंस को प्रभावित करता है। गलत खानपान, बेवक्त खानपान और शराब का लगातार सेवन भी दिल को कमजोर कर रहा है।

दगाबाज दिल छीन रहा खुशियां
25 साल के अमित चौधरी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से बताई गई है। अमित यंग ब्लड था, हाल ही में शादी तय हुई थी, लिहाजा तनाव भी नहीं था। घर की माली हालत भी ठीक थी। आपको बता दें कि रालोद में अमित की ठीक पकड़ थी, लेकिन ऐसा किसी को अंदेशा नहीं था उनका दिल यूं धोखा देगा और खुशियां छीन लेगा।

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने बताया कि अमित हमेशा खुश रहता था। कोई ऐब भी अमित में नहीं था, लेकिन कुदरत और किस्मत में लिखे को कौन टाल सकता है। अमित की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है, साथ ही रालोद ने भी अपना सच्चा सिपाही खो दिया है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...