4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यUP : मेरठ हत्याकांड में पुलिस से बड़ी चूक, क्या छूट जाएंगे...

UP : मेरठ हत्याकांड में पुलिस से बड़ी चूक, क्या छूट जाएंगे सौरभ के हत्यारे मुस्कान और साहिल?

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सनसनीखेज सौरभ हत्याकांड में थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने क्राइम सीन यानी मुख्य आरोपी साहिल के मकान को सील नहीं किया, जिससे साक्ष्य नष्ट होने की आशंका बढ़ गई है। इस गंभीर लापरवाही पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। अब यह जांच की जाएगी कि आखिर साहिल का कमरा क्यों नहीं सील किया गया और क्या इसके पीछे किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही या मिलीभगत थी।

सीसीटीवी फुटेज जुटाने में नाकाम पुलिस
इस मामले में मास्टरमाइंड मुस्कान द्वारा कत्ल की साजिश रचने और हत्या के सामान खरीदने की सीसीटीवी फुटेज अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। घटना को 15 दिन बीत चुके हैं, जिसके कारण ज्यादातर जगहों के सीसीटीवी बैकअप डिलीट हो चुके हैं। पुलिस टीम अब किसी एक्सपर्ट की मदद से फुटेज रिकवर करने की कोशिश कर रही है। मुस्कान ने खैरनगर के मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी थी, शारदा रोड से चाकू और सीमेंट लिया था, और जली कोठी से ड्रम खरीदा था। पुलिस ने इन जगहों पर जांच की, लेकिन वहां की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग नहीं मिल सकी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेहोशी की दवा का नहीं मिला कोई प्रमाण
सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि उसके सीने में चाकू के तीन वार किए गए थे और गर्दन को बेरहमी से काट दिया गया था। इसके अलावा, दोनों हाथ कलाई से काटे गए थे। शव 15 दिन पुराना होने के कारण किसी भी बेहोशी की दवा के अंश नहीं मिले। रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ को जहर नहीं दिया गया था, इसलिए बिसरा भी सुरक्षित नहीं रखा गया।

शिमला तक पहुंची जांच, क्राइम सीन को सील न करने पर सवाल
पुलिस टीम इस मामले की जांच को शिमला तक ले जा चुकी है, जहां कुछ अहम सुराग मिलने की संभावना है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस ने साहिल के कमरे को सील क्यों नहीं किया। इस लापरवाही के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच एसएसपी के निर्देश पर शुरू कर दी गई है।

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी के खिलाफ जांच
एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने बताया कि शुरुआत में इस मामले की जांच एसएसआई ब्रह्मपुरी कर्मवीर सिंह को सौंपी गई थी, लेकिन बाद में यह जिम्मेदारी इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी को दे दी गई थी लेकिन उनके द्वारा लापरवाही बरते जाने पर उनसे जांच वापस ले ली गई और उनके खिलाफ भी जांच बिठा दी गई है। अब पूरे मामले की निगरानी और चार्जशीट दाखिल करने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...