6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यराणा सांगा को लेकर सपा सांसद के बयान को मिला अखिलेश यादव...

राणा सांगा को लेकर सपा सांसद के बयान को मिला अखिलेश यादव का समर्थन, बोले- हर कोई..

Published on

नई दिल्ली,

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा औरंगजेब विवाद पर दिए बयान का समर्थन किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि रामजी लाल सुमन ने जो कहा, वह इसलिए कहा क्योंकि हर कोई इतिहास के पन्ने पलट रहा है. बीजेपी के नेता औरंगजेब के बारे में बहस करना चाहते हैं तो रामजी लाल सुमन ने भी इतिहास का वह पन्ना पलट दिया, जहां ऐसा कुछ लिखा हुआ था. हमने 100-200 साल पहले का इतिहास नहीं लिखा था.

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं बीजेपी से अनुरोध करता हूं कि वह इतिहास के पन्ने न पलटे, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो लोग यह भी याद रखेंगे कि जब छत्रपति शिवाजी महाराज का तिलक होने वाला था, तो किसी ने नहीं किया था. उनका तिलक हाथ से नहीं, बल्कि बाएं पैर के अंगूठे से किया गया था. क्या आज बीजेपी इसकी आलोचना करेगी? छत्रपति शिवाजी महाराज का तिलक बाएं पैर के अंगूठे से किया गया था, क्या बीजेपी इसके लिए माफी मांगेगी?

क्या बोले थे सपा सांसद
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में कहा कि बीजेपी के लोगों का ये तकियाकलाम बन गया है कि इनमें बाबर का DNA है. रामजी लाल ने कहा कि ‘मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को आखिर लाया कौन? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा लाया था’. उन्होंने कहा कि ‘मुसलमान अगर बाबर की औलाद हैं तो तुम लोग उस गद्दार राणा सांगा की औलाद हो, ये हिन्दुस्तान में तय हो जाना चाहिए कि बाबर की आलोचना करते हो, लेकिन राणा सांगा की आलोचना नहीं करते?’

रामजी लाल सुमन की एक विवादित टिप्पणी पर सियासत गरम है. एक ओर जहां बीजेपी ने उनके बयान पर करारा पलटवार किया है, वहीं, राणा सांगा के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि संसद में ऐसे लोग भी पहुंचते हैं, ऐसे लोगों से महाराणा सांगा को प्रमाण पत्र की कोई जरूरत ही नहीं है. लेकिन सदन की गरिमा और हमारे इतिहास में से एक महान व्यक्तित्व के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...