6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यजेल में बेचैन सौरभ के कातिल... नशे के लिए तड़प रहा साहिल...

जेल में बेचैन सौरभ के कातिल… नशे के लिए तड़प रहा साहिल इंजेक्शन का आदी, मुस्कान की भी हालत खराब!

Published on

मेरठ,

सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब एक नया खुलासा हुआ है. सूत्रों की मानें तो हत्या के आरोपी मुस्कान और साहिल शुक्ला नशे के आदी हैं और जेल में जाने के बाद से ही नशे की तड़प में काफी परेशान नजर आए. जेल सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने कारागार में नशे की मांग की. यहां उनकी तबीयत भी बिगड़ गई. इस वजह से दोनों को जेल के अंदर बने नशामुक्ति केंद्र की निगरानी में रखा गया है.

सूत्रों का कहना है कि अगर उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ती है, तो उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में भी रखा जा सकता है. उन्हें सामान्य होने में 8 से 10 दिन का समय लग सकता है. फिलहाल, चिकित्सकों की टीम दोनों की सेहत पर नजर रख रही है.

सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिस तरीके से बेरहमी से कत्ल किया गया है, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि नशे का कहीं न कहीं उसमें इनवॉल्वमेंट रहा होगा. मुस्कान के परिजनों ने भी आरोप लगाया था कि मुस्कान औरसाहिल शुक्ला नशा करते हैं. साहिल ने ही मुस्कान को नशे की लत लगाई है. सूत्रों का कहना है कि अब जेल में दाखिल होने के बाद मुस्कान और साहिल नशे के लिए तड़प रहे हैं. मुस्कान के परिजनों ने तो यह भी कहा था कि यह दोनों नशे के इंजेक्शन लेते हैं और तमाम तरह के नशे करते हैं.

मुस्कान और साहिल को न्यायिक अभिरक्षा में मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में भेजा गया था. दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन जेल मैनुअल के हिसाब से दोनों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है. मुस्कान को महिला बैरक में रखा गया था, जबकि साहिल शुक्ला को पुरुष बैरक में रखा गया है. जेल जाने के बाद से ही मुस्कान काफी परेशान दिख रही है, लेकिन साहिल कुछ नहीं बोल रहा था.

वहीं मुस्कान के बारे में पता चला है कि जेल जाने के बाद वह पूरी रात परेशान रही और करवटें बदलती रही. मुस्कान ने खाना खाने से भी मना कर दिया था, लेकिन जैसे-तैसे मुस्कान को समझाकर खाना खिलाया गया. सूत्रों की मानें तो जेल की सलाखों के पीछे पहुंचकर साहिल खुलेआम नशा मांग रहा है. जेल सूत्रों की मानें तो वह नसों में लगने वाले इंजेक्शन का नशा करता है.

नशे के जाल में फंसने के कारण ही दोनों ने खाना पीना छोड़ रखा था, जैसे-तैसे समझाकर उनको खाना खिलाया गया. इस मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश राज शर्मा का कहना है कि जेल में बंदी के लिए हर तरह के उपचार की सुविधा है. दोनों पर निगरानी रखी जा रही है. तबीयत खराब होने पर दोनों को डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में ट्रीटमेंट के लिए भी रखा जा सकता है

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...