5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यराणा सांगा को गद्दार कहने वाले का समर्थन कर रहे अखिलेश, ये...

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले का समर्थन कर रहे अखिलेश, ये हिंदुओं का अपमान… अमित मालवीय का निशाना

Published on

नई दिल्ली

समाजवादी पार्टी सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी के तमाम नेता इस बयान को लेकर सपा समेत पूरे विपक्ष को घेर रहे हैं। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव अपने सांसद रामजी लाल द्वारा राणा सांगा को गद्दार कहने का समर्थन कर रहे हैं।

अमित मालवीय ने साधा निशाना
अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘तुष्टिकरण में लिप्त सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने सांसद रामजी लाल द्वारा महान वीर राणा सांगा को गद्दार कहने का समर्थन कर रहे हैं। यह सिर्फ राजपूत समाज ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज का अपमान है। महाकुंभ पर भी लगातार की जा रही विकृत टिप्पणियां कोई अपवाद नहीं, बल्कि सपा की ओछी हिंदू-विरोधी मानसिकता का परिचय हैं, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा को प्रदेश की राजनीति के निचले पायदान पर धकेल दिया है।’

केंद्रीय मंत्री ने की माफी की मांग
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने समाजवादी पार्टी के नेता रामजी लाल सुमन के हालिया विवादित बयान की कड़ी निंदा की। शेखावत ने कहा कि यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। ऐसे संकीर्ण मानसिकता वाले लोग न तो भारतीय इतिहास का ज्ञान रखते हैं और न ही हमारे ऐतिहासिक परंपराओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने जो अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, उसकी मैं कड़ी आलोचना करता हूं। मुझे लगता है कि उन्हें इस पर माफी मांगनी चाहिए। समाज इस तरह के बयान को न तो सहन करेगा और न ही उन लोगों को बख्शेगा, जो ऐसा करते हैं।

सपा सांसद के किस बयान पर मचा बवाल?
बता दें कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा था कि बीजेपी के लोग अक्सर यह कहते हैं कि उनमें बाबर का डीएनए है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया, “मुझे यह जानना है कि बाबर को भारत में लाने वाला कौन था? क्या इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा ने नहीं बुलाया था?” रामजी लाल ने यह भी कहा, “अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं, तो फिर बीजेपी वाले उस गद्दार राणा सांगा की औलाद हैं।”

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...