12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलराजस्थान रॉयल्स को 242 रन बनाने के बाद भी मिली हार, बैटिंग...

राजस्थान रॉयल्स को 242 रन बनाने के बाद भी मिली हार, बैटिंग के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने मारा मैदान

Published on

हैदराबाद:

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के साथ शुरुआत की है। अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी स्टेडियम पर हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। राजस्थान रॉयल्स ने जवाब में अच्छी बैटिंग की लेकिन इसके बाद भी उसे 44 रनों से हार मिली। ईशान किशन की शतक की मदद से हैदराबाद ने 6 विकेट पर 286 रन बनाए। संजू सैमसन और धुव जुरेल की फिफ्टी की मदद से राजस्थान ने 6 विकेट पर 242 रन बनाए।

हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच में ईशान का शतक
ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के कमजोर आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 45 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा। हैदराबाद की उमस भरी गर्मी में रॉयल्स के अनुभवहीन कप्तान रियान पराग ने आईपीएल की सबसे सपाट पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करके बड़ी गलती की। ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत में 31 गेंदों पर 67 रन बनाकर रॉयल्स के गेंदबाजों के खिलाफ मनमुताबिक रन बटोरे और फिर किशन ने 47 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाकर एसआरएच के लिए अपने पदार्पण को यादगार बनाया।

हेड और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 39 गेंद में 85 रन की साझेदारी की। एसआरएच ने पिछले सत्र की अपनी लय को जारी रखा लेकिन टीम अंतिम ओवर में दो विकेट गंवाने के कारण अपने और आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ स्कोर (तीन विकेट पर 287 रन) को पीछे छोड़ने से चूक गयी। जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 76 रन लुटाये। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गये।

मैच के शुरुआती 10 ओवर में हेड और आखिरी 10 ओवरों में किशन का दबदबा इतना था कि अभिषेक शर्मा (11 गेंदों पर 24 रन) और फिट हुए नीतीश रेड्डी (15 गेंदों पर 30 रन) के प्रयास फीके लगे। हेनरिच क्लासेन (14 गेंदों पर 34 रन) ने आखिरी ओवरों में रॉयल्स के गेंदबाजों के खिलाफ कुछ शानदार शॉट खेले। अबूझ स्पिनर महेश तीक्षणा को दो सफलता तो मिली लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 52 रन भी दिए। रॉयल्स के लिए तुषार देशपांडे को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले।

Latest articles

हनुमानगंज पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को दबोचा, जब्त माल की कीमत चार लाख रुपये

भोपाल। राजधानी की हनुमानगंज थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त...

रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए आरक्षक और ड्राइवर, कमिश्नर की सख्ती के बाद एसीपी ने बिछाया जाल

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाने में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ...

भेल के हथाईखेड़ा डैम में मिला इंदौर के मूकबधिर युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डैम में सोमवार सुबह एक 28 वर्षीय युवक का शव...

जल संकट पर बरखेड़ा पठानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा, वार्ड कार्यालय पर खाली मटका सौंपकर जताया विरोध

भोपाल। बरखेड़ा पठानी के वार्ड क्रमांक 56 में लंबे समय से व्याप्त जल प्रदाय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...