6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeखेलBCCI Fitness Test: बीसीसीआई के 'ब्रोंको टेस्ट' में पास हुए रोहित-बुमराह, लेकिन...

BCCI Fitness Test: बीसीसीआई के ‘ब्रोंको टेस्ट’ में पास हुए रोहित-बुमराह, लेकिन राहुल समेत इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर सस्पेंस

Published on

BCCI Fitness Test: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कराए गए नए फिटनेस टेस्ट ‘ब्रोंको’ में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस साबित कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग कोहली ने भी इंग्लैंड की धरती पर अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें अभी तक बीसीसीआई से फिटनेस को लेकर हरी झंडी नहीं मिली है. इस लिस्ट में केएल राहुल समेत कई बड़े नाम शामिल हैं. इन खिलाड़ियों के केवल आंशिक टेस्ट हुए हैं, और उन्हें सितंबर में एक बार फिर फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा.

राहुल सहित इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार

एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले, टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास किया. इस लिस्ट में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, जितेश शर्मा, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.

हालांकि, दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका केवल आंशिक फिटनेस टेस्ट हुआ है और उन्हें सितंबर में फिर से अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. इस लिस्ट में केएल राहुल, आकाश दीप, नीतीश कुमार रेड्डी और ऋषभ पंत के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही, उन खिलाड़ियों को भी फिटनेस टेस्ट देना होगा जो चोट या किसी बीमारी के कारण टेस्ट नहीं दे पाए थे. पंत फिलहाल अपनी चोट से उबर रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर बल्लेबाजी के दौरान पंत चोटिल हो गए थे और उनके दाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था.

यह भी पढ़िए: एनटीपीसी प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव में बीएमएस की जीत

कोहली ने इंग्लैंड में पास किया टेस्ट

विराट कोहली ने इंग्लैंड में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली फिलहाल अपने परिवार के साथ लंदन में हैं. विराट अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएंगे. हालांकि, कोहली को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ियों ने भारत में ही अपने फिटनेस टेस्ट पास किए हैं. इस मामले पर एक बीसीसीआई अधिकारी का कहना है कि कोहली ने इंग्लैंड में फिटनेस टेस्ट देने के लिए पहले अनुमति ली होगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...