15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यछत्रपति शिवाजी का तिलक पैर के अंगूठे से हुआ था... तो क्या...

छत्रपति शिवाजी का तिलक पैर के अंगूठे से हुआ था… तो क्या भाजपा इस बात की आज निंदा करेगी, अखिलेश ने रामजी लाल का समर्थन किया

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के सदन में गद्दार वाली टिप्पणी पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका बचाव करते हुए रविवार को कहा कि भाजपा के लोग इतिहास के पन्ने पलट कर औरंगजेब की बहस छेड़ना चाहते हैं, तो सुमन ने भी तो तारीख का एक पन्ना ही पलटा है। सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में राणा सांगा को ‘गद्दार’ करार देते हुए कहा था कि हिंदू लोग सांगा की औलाद हैं। उनके इस बयान को लेकर खासा विवाद खड़ा हो गया है।

अखिलेश यादव ने समाजवाद के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर रविवार को यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत की। सुमन की विवादित टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि इतिहास के पन्ने सभी लोग पलट रहे हैं। भाजपा वालों से पूछिए कि वे इतिहास का कौन सा पन्ना पलट रहे हैं? वह किस बात पर बहस कर रहे हैं? वे औरंगजेब पर बहस छेड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर रामजी लाल सुमन जी ने इतिहास का कोई पन्ना पलट दिया है, जिस पन्ने पर अगर इस तरह के भाव लिखे होंगे। आज से 200 साल पहले हमने तो इतिहास नहीं लिखा।

गौरतलब है कि सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने हाल ही में सदन को संबोधित करते हुए कहा था कि हिंदुस्तान का मुसलमान तो बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है। वो मोहम्मद साहब को अपना आदर्श मानता है। सूफी संतों की परंपरा को अपना आदर्श मानता है, लेकिन मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को कौन लाया था? बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था, तो अगर मुसलमान बाबर की औलाद है, तो तुम (हिंदू समाज) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। हम बाबर की तो आलोचना करते हैं। राणा सांगा की नहीं करते हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से समाजवादी पार्टी का निवेदन है कि इतिहास के पन्ने न पलटे, क्योंकि अगर ऐसा होगा, तो लोग यह भी याद करेंगे कि छत्रपति शिवाजी का जब तिलक होना था, तो किसी ने हाथ से उनका तिलक नहीं किया था। सुनने में आ रहा है कि बाएं पैर के अंगूठे से उनका तिलक किया गया था, तो क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बात की आज निंदा करेगी?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गैलीलियो ने कहा था कि धरती घूम रही है और किसी का चक्कर लगा रही है। उस वक्त उसे सजा दे दी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके 400 साल बाद इटली के उस चर्च ने इस बात को लेकर माफी मांगी थी। अगर भाजपा छत्रपति शिवाजी महाराज को मानती है तो जिस तरह चर्च ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी थी, क्या छत्रपति शिवाजी महाराज का बाएं पैर के अंगूठे से तिलक किए जाने के लिए भाजपा माफी मांगेगी?

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...